फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress national spokesperson Randeep Surjewala questions to pm modi

पीएम पर कांग्रेस ने दागे सवाल, पूछा- पाकिस्तान को करारा जवाब कब?

Wed, 02 Nov 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Congress national spokesperson Randeep Surjewala questions to pm modi
पीएम पर कांग्रेस ने दागे सवाल - फोटो : File Photo
सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। एआईसीसी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से निर्यातित आतंकवाद के रुकने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से करीब 50 बार सीमा पर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है, जिसमें एक दर्जन से अधिक जवान शहीद हुए हैं। हरियाणा में हाल ही में शहीद दो जवानों का पार्थिव शरीर आया, जिसपर सभी को फख्र है, लेकिन प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि सीमा और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वालों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाएंगे। यह आतंकवाद कब रुकेगा। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। इस बारे में नीतिगत व्याख्या की जिम्मेवारी प्रधानमंत्री की है।
विज्ञापन

बाहरी कहना ठीक नहीं, हरियाणा की बेहतरी में सभी का योगदान

Congress national spokesperson Randeep Surjewala questions to pm modi
randeep surjewala - फोटो : File Photo
सुरजेवाला ने कहा कि पाकिस्तान से मैं भी आया हूं, लेकिन बाहरी कहा जाना ठीक नहीं है। विभाजन के बाद वहां से आए लोग, जीटी रोड के दोनों तरफ बसे और हरियाणा की बेहतरी में अहम भूमिका निभाई। मेरी मां भी पाकिस्तान से आई थीं, जबकि सैकड़ों की संख्या में सिख भी आए। इन्हें रिफ्यूजी का नाम दिया जाना ठीक नहीं है।

सभी ने छोटे सूबे को देश में अग्रणी बनाने में अपनी भूमिकाएं अदा की हैं। उन्होंने गीता के संदेश को अमल में लाने की अपील करते हुए कहा कि कर्म के जरिये इसे दिखाया जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed