फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress mp gurjit singh aujla big announcement for beggars of amritsar of punjab

भिखारियों के अच्छे दिन आने वाले हैं, कांग्रेस के इस MP ने की बड़ी पहल

Sun, 26 Mar 2017 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 26 Mar 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
congress mp gurjit singh aujla big announcement for beggars of amritsar of punjab
भिखारी
भिखारियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। कांग्रेस के इस एक दिग्गज सांसद ने बड़ी पहल करते हुए एक दावा किया है। पंजाब में अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने संसद भवन में शपथ ग्रहण करने के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया है कि गुरु की नगरी अमृतसर में कोई भी भिखारी भीख नहीं मांगेगा।
विज्ञापन


वह अपने जेब खर्च से भिखारियों के लिए लंगर की व्यवस्था करेंगे। वहीं जिला प्रशासन के ओर से भिखारियों के रहने के लिए रैन बसेरे का प्रबंध किया जाएगा। सांसद ने शनिवार को इस संबंध में सर्किट हाउस में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक भी की।
विज्ञापन

टूरिस्टों को गाइड करेंगे ग्रेजुएट में पुरुष और महिलाएं

congress mp gurjit singh aujla big announcement for beggars of amritsar of punjab
भिखारी
सांसद औजला ने बताया कि टूरिस्टों को गाइड करने के लिए ग्रेजुएट स्टाफ में पुरुष और महिलाएं होंगी। अकेली महिला टूरिस्ट के लिए महिला गाइड होगी। महिला टूरिस्टों की सुरक्षा के लिए स्पेशल महिला पुलिस स्टाफ होगा जो आवश्यकता पर उनके एक फोन करने पर हर संभव सहायता के लिए हाजिर होगा।

सांसद ने जहां अमृतसर को टूरिस्ट हब बनाने के लिए टूरिस्ट प्वांइट बनाने की घोषणा की वहीं देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को शहर के बारे में जानकारी देने के लिए सरकार से मान्यता प्राप्त (टूरिज्जम विभाग) गाइडों को नियुक्त करने की भी बात की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed