{"_id":"ca66d7f4c33be56bac316c4cba1b9ab3","slug":"congress-mp-deependra-hooda-big-attack-on-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपाई चाइनीज माल, जिसकी गारंटी नहीं' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपाई चाइनीज माल, जिसकी गारंटी नहीं'
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा
Updated Wed, 01 Oct 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा चाइनीज पूर्जों का इंजन है और चाइनीज माल की कोई गारंटी नहीं होती। वे यहां पर समालखा हलका से पार्टी प्रत्याशी विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में आए थे।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले नौ सालों में भलाई की सोच रखकर विकास कराने की पहल हुई है और प्रदेश में हुआ विकास सबके सामने है।
उन्होंने कहा कि गुजरात फसलों के दाम, बुढ़ापा पेंशन समेत कई मामलों में हरियाणा से पीछे है। उन्होंने कहा कि हलका विधायक धर्मसिंह छौक्कर ने विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी और हलके के हकों को लेकर आगे रहे। उन्होंने कहा कि हलके वासियों को ऐसे नेता की जरूरत है और वे उनका साथ दें।
विज्ञापन
प्रो. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की छाप को बदल दिया है। पूरे देश व दूसरे देशों में भी प्रदेश का नाम इज्जत के साथ लिया जाने लगा है। इससे पहले विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कंवर सिंह छौक्कर, रामकुमार डिकाडला, अजीत आट्टा, यशपाल सहरावत, श्याम सुंदर जौरासी, विकास छौक्कर, सचिन, नरेंद्र भापरा, जगदीप बिहौली, दयानंद कुहाड़, प्रवीण छौक्कर, श्रीप्रकाश बंसल, साधु राम वाल्मीकि, दलबीर खोखर, नरेंद्र राठी, सुशील देहरा व सतपाल गुर्जर मौजूद रहे।