फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLAs will meet the Governor demanding the dismissal of Saini government

Chandigarh News: सैनी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे कांग्रेस विधायक

Wed, 19 Jun 2024 05:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Congress MLAs will meet the Governor demanding the dismissal of Saini government
20 को कांग्रेस विधायक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में जाएंगे राजभवन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने नायब सिंह सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगा। कांग्रेस का कहना कि राज्य की भाजपा सरकार अल्पमत में है। वहीं, भाजपा दावा करती आई है कि उसके पास स्पष्ट बहुमत है।

विधानसभा की मौजूदा स्थिति के हिसाब से नायब सरकार को बहुमत के लिए 44 विधायकों की जरूरत है। भाजपा के पास 41 विधायक हैं। वहीं, सिरसा से हलोपा के विधायक गोपाल कांडा और पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत का सरकार को समर्थन मिला हुआ है। ऐसे में सरकार के पास कुल 43 विधायक हैं। बहुमत के लिए एक और विधायक की जरूरत है। हालांकि जजपा के दो विधायक नरवाना से रामनिवास सुरजाखेड़ा और बरवाला से जोगीराम सिहाग खुलकर भाजपा के साथ हैं। लोकसभा चुनावों में भी इन दोनों विधायकों ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। ऐसे में अगर विधानसभा में बहुमत पेश करने की नौबत भी आती है तो नायब सरकार के सामने किसी तरह का संकट नहीं दिखता। हालांकि कांग्रेस विधायकों की ओर से राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग पहले भी की जा चुकी है। अब पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करके यह मांग दोहराएगा। यह राज्यपाल पर निर्भर करेगा कि वे नायब सरकार को बहुमत पेश करने के लिए कहेंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed