{"_id":"65a780da5d761bf13405c165","slug":"congress-mla-neeraj-sharma-going-to-throw-clothes-at-haryana-cm-residence-stopped-by-chandigarh-police-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: कांग्रेस विधायक ने MLA हॉस्टल के बाहर उतारे कपड़े, पहले सीएम आवास के बाहर करना था प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: कांग्रेस विधायक ने MLA हॉस्टल के बाहर उतारे कपड़े, पहले सीएम आवास के बाहर करना था प्रदर्शन
Wed, 17 Jan 2024 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:27 PM IST
सार
विधायक नीरज शर्मा का आरोप है कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के करीब 28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की फाइल को जानबूझकर लटकाया गया है। ये फाइल सीएम कार्यालय में लंबित है। उन्होंने विधानसभा में एक माह में फाइल पास न होने पर कपड़े त्यागने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विधायक नीरज शर्मा को रोकता पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
28 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी न देने के विरोध में चंडीगढ़ में हरियाणा मुख्यमंत्री आवास पर कपड़े त्यागने जा रहे एनआईटी के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को एमएलए फ्लैट के पास रोक लिया गया। इसके बाद नीरज शर्मा ने एमएलए हॉस्टल के बाहर कपड़े उतारे। चंडीगढ़ पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विधायक शर्मा ने विधानसभा में एक माह में फाइल पास न होने पर कपड़े त्यागने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को एक माह की अवधि पूरी हो गई। शर्मा का आरोप है कि जानबूझकर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के करीब 28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की फाइल को लटकाया गया है।
शर्मा का आरोप है कि उनके विकास कार्यों की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित पड़ी है। विकास कार्यों की फाइल मंजूर नहीं होने से उनके क्षेत्र के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। इससे पहले फरीदाबाद नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक शर्मा कपड़े त्याग चुके हैं।