फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA From Mukerian Rajnish Babbi Passes away

मुकेरियां से कांग्रेस विधायक रजनीश बब्बी का निधन, पिछले एक साल से चल रहे थे बीमार

Tue, 27 Aug 2019 09:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुकेरियां (होशियारपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुकेरियां (होशियारपुर) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Aug 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA From Mukerian Rajnish Babbi Passes away
विधायक रजनीश कुमार बब्बी का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

एक साल से बीमार चल रहे कांग्रेस के विधायक रजनीश कुमार बब्बी का मंगलवार सुबह 3 बजे पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। बब्बी के निधन से हलका मुकेरियां में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार शिवपुरी में राजकीय सम्मान के साथ किया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र डॉ. सुक्षम और वकील सभ्य सांची ने दी। 

विज्ञापन


रजनीश कुमार बब्बी का जन्म 15 दिसम्बर 1960 को हुआ था। उनके पिता डा. केवल कृष्ण राज्य के वित्त मंत्री भी रहे। बब्बी ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद एक्साइज व टैक्सेशन विभाग में बतौर ईटीओ सेवाएं दीं और बाद में अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए 2007 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा। 
विज्ञापन


उस समय वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2012 के हुए विधानसभा के चुनाव में उन्होंने पार्टी टिकट न मिलने पर आजाद उम्मीदवार को तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बाद में उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थामा और सदन में कांग्रेस को ही समर्थन दिया। 2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ कर दूसरी बार विधायक बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के दौरान मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा, वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, पूर्व सांसद संतोष चौधरी, विधायक पवन आदिया, विधायक अरुण डोगरा मिक्की, संगत सिंह गिल्जियां, विधायक डॉ. राजकुमार, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जंगी लाल महाजन, संजीव वासल, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, एडीसी हरचरण सिंह, पूर्व चेयरमैन अजय कौशल सेठू, आम आदमी पार्टी के हलका प्रधान प्रो. जीएस मुल्तानी, जत्थेदार रविंदर सिंह चक्क सदस्य एसजीपीसी, ब्लाक अध्यक्ष कंवरजीत, संग्राम सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पंच, सरपंच, ब्लाक समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों के अलावा क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए।

कैप्टन ने विधायक रजनीश कुमार बब्बी के निधन पर जताया शोक

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुकेरियां के कांग्रेस विधायक रजनीश कुमार बब्बी के देहांत पर दुख व्यक्त करते हुए इसे निजी नुकसान बताया। बब्बी ने मंगलवार सुबह पीजीआई में आखिरी सांस ली। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने बब्बी को एक तज़ुर्बेकार राजनीतिज्ञ बताया, जिन्हें राजनैतिक मूल्यों पर आधारित विरासत अपने पिता और पार्टी के कद्दावर नेता डा. केवल कृष्ण से विरासत में मिली। 

पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए उनकी शानदार सेवाओं को याद करते हुए कैप्टन ने कहा कि बब्बी ने कंडी इलाके खासकर मुकेरियां के सर्वपक्षीय विकास के लिए लगन से काम करने के अलावा समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण को भी यकीनी बनाया।

दुखी परिवार के साथ हमदर्दी जाहिर करते हुए कैप्टन ने परमात्मा के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और पारिवारिक सदस्यों व सगे-संबंधियों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed