फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA asked questions related to Mossad and Pegasus in Haryana Assembly

Haryana: हरियाणा विधानसभा में क्यों हुआ मोसाद का जिक्र? पेगासस का उठा मुद्दा, कांग्रेस विधायक ने दागे कई सवाल

Mon, 18 Dec 2023 11:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Dec 2023 11:39 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा में सोमवार को खूब हंगामा हुआ। इस बीच फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने पेगासस और इस्रराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद का जिक्र किया। उन्होंने हरियाणा सरकार से कई सवाल पूछे।

विज्ञापन
Congress MLA asked questions related to Mossad and Pegasus in Haryana Assembly
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा में सोमवार को पेगासस का मुद्दा उठा। विधानसभा सत्र में एनआईटी क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सरकार से पूछा कि वर्ष 2018 में आईपीएस अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल इस्रराइल दौरे पर गया था। उन्होंने पूछा कि अधिकारियों के द्वारा उस दौरे की कोई रिपोर्ट तैयार की गई है, अगर हां तो उसका ब्योरा क्या है। जिस पर सरकार की तरफ से गृह मंत्री ने सदन में जवाब देते हुए बताया कि हां एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था।

विज्ञापन


रिपोर्ट हरियाणा पुलिस की कानून व्यवस्था, अपराध, सुरक्षा, और खुफिया कार्यों की प्रभावशीलता में सुधार के लिए संभावित उपायों से संबंधित है। राज्य की सुरक्षा और कानून और व्यवस्था के परिदृश्य में और सुधार के लिए हरियाणा में पेश की जा सकने वाली नवीनतम तकनीकों की उपलब्धता पर भी विचार करती है। 
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि इससे पहले जब उन्होंने दिसंबर 2022 में सरकार से पूछा था कि क्या वर्ष 2018 में आईपीएस अधिकारियों के समूह के इस्रराइल दौरे का क्या उद्देश्य था और खुफिया एजेंसी मोसाद से मिली थी या नहीं। सदन में कहा गया था कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 13 व्यक्तियों के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा को पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में पेश करने और धन जुटाने के साधनों की खोज के लिए 6 मई 2018 को इस्रराइल का दौरा किया था। नीरज शर्मा ने कहा कि पेगासस खरीद मामले में सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

75 प्रतिशत नौकरी में आरक्षण

निजी क्षेत्र में नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण के मामले में न्यायालय में सुनवाई की संख्या कितनी है और कितनी सुनवाई में उच्च न्यायालय में महाअधिवक्ता बलदेव राज महाजन ने सरकार की तरफ से उपस्थित होकर पक्ष रखा। सदन में मुख्यमंत्री के तरफ से जवाब दिया गया कि निजी सेक्टर में नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण को चुनौती देने वाली सिविल रिट याचिका सुनवाई की कुल संख्या 30 है।

डिप्टी सीएम के खिलाफ कांग्रेस ने दिया विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव

यौन शोषण के आरोपी प्रिंसिपल के मुद्दे पर गीता भुक्कल पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ कांग्रेस ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि साल 2005 में उन्होंने आरोपी का बचाव किया है, जबकि यह तथ्य सही नहीं है। वह सदन में झूठा बयान दे रहे है, जो सदन व सदस्य की गरिमा के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed