फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA and councillor sit on dharna at Powercom headquarters in Jalandhar

पंजाब में ये क्या हो रहा: अपनी ही सरकार फिर भी धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक व पार्षद, जानें वजह

Wed, 16 Jun 2021 09:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 09:33 PM IST
सार

पंजाब में अपनी पार्टी की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस विधायक को धरने पर बैठना पड़ रहा। विधायक का कहना है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में घर के ऊपर से बिजली के तार हटाने का काम धीमी गति से चल रहा है। कई बार विभाग को इस बारे में सूचित करने के बावजूद काम में तेजी नहीं आ रही है। इस वजह से वह धरने पर बैठने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
Congress MLA and councillor sit on dharna at Powercom headquarters in Jalandhar
अपनी ही सरकार में विधायक को पड़ रहा धरने पर बैठना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच अब पार्टी के विधायक और पार्षदों को धरना देना पड़ रहा है। पंजाब के जांलधर में ऐसा ही मामला सामने आया है। प्रदेश में अपनी ही सरकार होने के बावजूद जालंधर के विधायक और पार्षदों को एक सरकारी विभाग के खिलाफ धरना देना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


विधायक व पार्षदों का आरोप है कि विभाग की तरफ से उनके इलाकों के घरों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तार को हटाने का कार्य बेहद धीमी गति से करवाया जा रहा है। बुधवार को सेंट्रल विधानसभा हलका से विधायक राजिंदर बेरी और कई पार्षदों ने इस शिकायत के चलते शक्ति सदन स्थित पावरकॉम के मुख्यालय पर धरना दिया। 
विज्ञापन


विधायक और इन पार्षदों का आरोप है कि कई जगह पर घरों के ऊपर से निकलने वाले बिजली के तार को हटाने का काम शुरू तो कर दिया गया है लेकिन यह काम बेहद ही धीमी गति से चल रहा है। इसी वजह से क्षेत्र के लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। धरने में शामिल विधायक राजिंदर बेरी व पार्षद शैरी चड्ढा ने कहा कि सेंट्रल विधानसभा में तार हटाने व अन्य कार्यों का बजट भी पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4.5 करोड़ रुपये में से 2.5 करोड़ रुपया विभाग के पास आ चुका है लेकिन छह माह से ज्यादा समय बीतने व विभाग को बार-बार कहने के बावजूद तार हटाने के काम में देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अधीन है लेकिन इसके बावजूद अधिकारी काम में लापरवाही कर रहे हैं। अगर दो दिन के भीतर कार्य शुरू न हुआ तो सोमवार को वह पावरकॉम के चीफ इंजीनियर का पुतला फूंकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed