फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress march against modi government, police Use of lathi charge

मोदी सरकार के 3 साल होने पर कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का इस्तेमाल

Sat, 27 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 27 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
 congress march against modi government, police Use of lathi charge
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर हरियाणा युवा कांग्रेस ने पंचकूला में विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-16 पंचकूला से पैदल मार्च निकाला और सीएम निवास की ओर कूच किया।
विज्ञापन


लेकिन युवा कांग्रेसियों को चंडीगढ़ बार्डर पर हाउसिंग बोर्ड चौक पर रोक लिया गया। कांग्रेसियों ने चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने वाटर कैनन एवं हल्के लाठीचार्ज से कांग्रेसियों को खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सचिन कुंडू ने कहा बीजेपी सरकार ने 154 वादे जनता से किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। किसान, कर्मचारी, व्यापारी, गरीब, मजदूर सभी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के फैसलों के खिलाफ शुक्रवार को सेक्टर-16 में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का फैसला लिया।

लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की। कांग्रेसियों के बढ़ते रोष को देखते हुए एक प्रतिनिधिमंडल को चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस ले जाया गया। जहां सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल को ज्ञापन सौंपा गया।

महिला प्रदर्शनकारियों के लिए एक भी महिला पुलिस नहीं

 congress march against modi government, police Use of lathi charge
कांग्रेस की महिला नेता - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-पंचकूला बार्डर पर हरियाणा युवा कांग्रेस की महिला प्रदर्शकारियों को रोकने के लिए पंचकूला पुलिस ने एक भी महिला पुलिस की तैनाती नहीं की थी। दरअसल ये महिला प्रदर्शनकारी भाजपा के तीन साल के कार्यकाल के बाद सीएम को ज्ञापन देने के लिए प्रदर्शन करते हुए पंचकूला से चंडीगढ़ सीएम आवास पर जा रही थीं।

सवाल ये है कि पुलिस महकमे में तैनात अधिकारियों को पता नहीं था कि युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल होंगी। अगर पता था तो पंचकूला पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती क्यों नहीं की। पंचकूला सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन से करीब सैकड़ों प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ सीएम आवास की ओर निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed