फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Legislature Party meeting in Chandigarh today

Haryana: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, सांसदों की तर्ज पर विधायकों को फंड देने की मांग, लाया जाएगा प्रस्ताव

Mon, 26 Dec 2022 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Dec 2022 12:48 AM IST
सार

सांसदों की तर्ज पर अब विधायकों को भी लोकल एरिया डेवेलपमेंट (लैड) फंड दिलाने के लिए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस प्रस्ताव लाएगी। हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार है, जब विधायकों को भी विकास के लिए फंड दिलाने का प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन
Congress Legislature Party meeting in Chandigarh today
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार सुबह अपने चंडीगढ़ आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। प्रदेश के मुद्दों को लेकर कांग्रेस के विधायक पहले से तैयारी कर चुके हैं। साथ ही यह भी पहले से ही तय हो चुका है कि कौन सा विधायक कौन सा मुद्दा उठाएगा। अब बैठक में राहुल गांधी की तीन दिन की हरियाणा में रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आई दिक्कतों को भी सदन में जोर-शोर से उठाने की तैयारी है। मेवात के पिछड़ेपन से लेकर टूटी सड़कें और बिजली काटने के मामले को भी शून्यकाल में उठाया जाना तय है।

विज्ञापन


सांसदों की तर्ज पर विधायकों को भी फंड देने का प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस
सांसदों की तर्ज पर अब विधायकों को भी लोकल एरिया डेवेलपमेंट (लैड) फंड दिलाने के लिए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस प्रस्ताव लाएगी। हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार है, जब विधायकों को भी विकास के लिए फंड दिलाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। गौर हो कि हरियाणा में विधायकों को विकास के लिए कोई अतिरिक्त फंड नहीं दिया जाता है। प्रदेश सरकार की ओर से विधायकों को पांच करोड़ रुपये देने की योजना चलाई थी लेकिन यह भी सिरे नहीं चढ़ पाई। इस योजना का लाभ लेने के लिए विधायकों को सरकार को प्रस्ताव भेजना पड़ता है। जबकि अन्य प्रदेशों में विधायकों को लोकल एरिया के विकास के लिए अलग से फंड दिया जाता है। 
विज्ञापन


हरियाणा में सांसदों को भी लैड के तहत फंड दिया जाता है, जबकि विधायक इससे वंचित चल रहे हैं। सोमवार को ध्यानाकर्षण के बाद कांग्रेस के विधायक वरूण चौधरी, आफताब अहमद, भारत भूषण बत्रा, अमित सिहाग और सैली इस प्रस्ताव को सदन में चर्चा के लिए रखेंगे। हालांकि, चर्चा के बाद ही इस पर फैसला हो सकेगा कि यह प्रस्ताव सदन में पारित होगा या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन पटल पर रखे जाएंगे 10 विधेयक
सोमवार को 10 विधेयक सदन पटल पर रखे जाएंगे। इनमें हरियाणा श्री माता भिमेश्वरी देवी मंदिर बेरी श्राइन बिल, हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) बिल, हरियाणा रूरल डेवेलपमेंट (संशोधन) बिल, हरियाणा लेजिटेटिव एसेंबली सैलरी बिल, फरीदाबाद और गुरुग्राम मैट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (संशोधन) बिल, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक संशोधन बिल और हरियाणा म्यूनिसिपल संशोधित बिल शामिल हैं। इसके अलावा, पांच विधेयक रद्द करने के लिए उनको सदन में चर्चा और पारित करने के लिए रखा जाएगा। इनमें हरियाणा अर्बन इंप्रूववेल प्रापर्टी टैक्स बिल, हरियाणा म्यूनिसिपल (टैक्स वैलिडेटिंग) बिल, हरियाणा माइनर कैनाल बिल और हरियाणा स्टेट ट्यूबबेल बिल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed