पीएम की सुरक्षा चूक पर कांग्रेस के ट्वीट: श्रीनिवास ने पूछा- मोदी जी, हाउज द जोश, यूथ कांग्रेस ने लिखा- यह कर्मों का फल
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हो चुका है। भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है तो वहीं कांग्रेस नेता भी पलटवार कर रहे हैं। कांग्रेस ने पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक से इनकार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली नहीं हो सकी। सुरक्षा कारणों से रैली को रद्द करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने सुरक्षा चूक को लेकर कांग्रेस को घेरा और साजिश रचने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी पलटवार किया। पंजाब के मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि पीएम के आज के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा इंतजामों में कोई कमी नहीं आई। सुरक्षा भंग के आरोप निराधार हैं। सच तो यह है कि भाजपा की रैली फ्लॉप शो रही। जब पीएम को यह पता चला तो उन्होंने लौटने का फैसला किया।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का ट्वीट चर्चा में है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि "मोदीजी हाउज द जोश।" बाद में यूथ कांग्रेस ने भी ट्वीट किया और सुरक्षा में चूक को 'कर्मों का फल' बताया। यूथ कांग्रेस ने लिखा- जब आपने किसानों को दिल्ली बॉर्डर में घुसने से रोका तो उन्होंने आपको रैली करने से रोक दिया। बीवी श्रीनिवास ने एक और ट्वीट किया कि 'मोदी जी घर वापसी की असली वजह ये है, बाकी दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है...! न दूल्हा आया, न बाराती आये और न शहनाई बज पायी।
Karma !
When you stopped farmers for entering Delhi border.
They stopped you to do a rally.#PunjabVirodhiModi #GoBackModi https://t.co/Vj9fj0G68s— Youth Congress (@IYC) January 5, 2022
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में दस हजार सुरक्षाबल तैनात थे। एसपीजी के अनुसार ही पीएम को सुरक्षा दी गई थी। हुसैनीवाला तक सड़क मार्ग से जाने का रूट नहीं था। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुरक्षा प्रबंध को लेकर पंजाब सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि 'प्रिय नड्डा जी, रैली रद्द होने का कारण खाली कुर्सियां रहीं। यकीन न हो तो, देख लीजिए और हां, बेतुकी बयानबाजी नहीं, किसान विरोधी मानसिकता का सच स्वीकार कीजिए और आत्ममंथन कीजिए। पंजाब के लोगों ने रैली से दूरी बनाकर अहंकारी सत्ता को आईना दिखा दिया है।
Modi ji की घर वापिसी की असली वजह ये है,
बाकी दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है...!
न दूल्हा आया, न बाराती आये और न शहनाई बज पायी pic.twitter.com/y6E6KmIrYy— Srinivas BV (@srinivasiyc) January 5, 2022
Modi ji,
How's the Josh?#Punjab— Srinivas BV (@srinivasiyc) January 5, 2022
प्रिय नड्डा जी,
रैली रद्द होने का कारण ख़ाली कुर्सियाँ रहीं।
यक़ीन न हो तो, देख लीजिए 👇
और हाँ, बेतुकी बयानबाज़ी नहीं,
किसान विरोधी मानसिकता का सच स्वीकार कीजिए और आत्म मंथन कीजिए ।
पंजाब के लोगों ने रैली से दूरी बनाकर अहंकारी सत्ता को आईना दिखा दिया है। pic.twitter.com/jhgrsqOv1t— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 5, 2022