फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   congress leaders phone tapping, haryana congress, kaptan singh solanki, haryana news

कांग्रेस विधायकों के फोन हो रहे टैप, राज्यपाल को शिकायत दी

Tue, 15 Mar 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Mar 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
congress leaders phone tapping, haryana congress, kaptan singh solanki, haryana news
हरियाणा कांग्रेस के विधायक राज्यपाल सोलंकी को शिकायत सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा कांग्रेस के 15 विधायकों के फोन टैपिंग कराए जा रहे हैं। मामले को लेकर राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी को शिकायत दी गई है। विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा सहित अन्य विधायकों ने रविवार को राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


कुलदीप शर्मा ने फोन टैपिंग के मामले को मौलिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन बताते हुए निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल को दिए ज्ञापन में कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार कांग्रेस के 15 विधायकों और नेताओं का फोन टैप करवा रही है, जो कि गैर कानूनी है।
विज्ञापन


फोन टैपिंग के जरिये निजता में दखल देने की इजाजत किसके इशारे पर दी गई, यह एक सवाल है। हरियाणा राजभवन के बाहर एक मुलाजिम को पकड़कर पूर्व स्पीकर ने कहा कि यह इसका पुख्ता सुबूत है कि सरकार के इशारे पर सभी कांग्रेस विधायकों और नेताओं की जासूसी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के कार्यकाल में प्रदेश में एक बार पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। पूर्व स्पीकर ने कहा कि विधायकों ने राज्यपाल को प्रकरण से जुड़े तमाम पहलुओं की विस्तृत जानकारी दे दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से बात करने का आश्वासन देते हुए जांच करवाए जाने की बात कही है।

राष्ट्रपति और पीएम से भी की गई शिकायत

congress leaders phone tapping, haryana congress, kaptan singh solanki, haryana news
हरियाणा कांग्रेस के विधायक राज्यपाल सोलंकी को शिकायत सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा कांग्रेस के विधायक और नेताओं के फोन टैपिंग मामले की शिकायत देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर से भी की गई है।

रविवार को कांग्रेस विधायक और नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात कर इसके लिए सीआईडी को जिम्मेवार ठहराते हुए जांच की मांग की है। राज्यपाल से मिलने वालों में किरण चौधरी, गीता भुक्कल, कुलदीप शर्मा, करण सिंह दलाल, अशोक तंवर, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित अन्य नेताओं के भी नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed