{"_id":"57a889e44f1c1b2b12ee43e0","slug":"congress-leaders-meeting-with-dsp-yashpal-politics-crime-ut-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"DSP से मिले कांग्रेसी लीडर, गिनाई मौलीजांगरा की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DSP से मिले कांग्रेसी लीडर, गिनाई मौलीजांगरा की मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Aug 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
DSP Yashpal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के मौलीजांगरा में आज कांग्रेसी नेता राकेश कुमार ने डीएसपी यशपाल से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ काफी संख्या में इलाके के लोग भी मौजूद रहे। लोगों ने डीएसपी को अपनी इलाके की समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि उनके इलाके में बिजली और पानी को लेकर काफी समस्या रहती है।
बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाता है, जिसकी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने डीएसपी को बताया कि इलाके में सुरक्षा के भी आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए हैं। मौजूद लोगों में जय मंगल यादव, श्रीपाल वर्मा और राज बहादुर व अन्य लोग शामिल रहे। इससे पहले कांग्रेसी नेता और लोगों ने डीएसपी यशपाल को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत भी किया।