फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leaders locked Ludhiana Municipal Corporation

Ludhiana: कांग्रेसियों ने नगर निगम में जड़ा ताला, सांसद बिट्टू व भारत भूषण आशु की पुलिस से धक्का-मुक्की

Tue, 27 Feb 2024 05:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Feb 2024 05:28 PM IST
सार

लुधियाना नगर निगम के बाहर कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं पर पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने निगम के गेट पर ताला जड़ दिया। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने नगर निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Congress leaders locked Ludhiana Municipal Corporation
लुधियाना में कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मंगलवार को नगर निगम के मुख्य दफ्तर जोन ए में ताला जड़ दिया। जिस समय नगर निगम पर ताला लगाया गया उस समय सभी मुलाजिम और अधिकारी अपनी अपनी सीटों पर बैठे थे। कड़ी सुरक्षा के बावजूद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री आशु और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ बैरिकेडिंग के ऊपर से कूदकर मुख्य गेट तक पहुंचे। इस दौरान तीनों नेताओं की पुलिस मुलाजिमों से झड़प भी हुई और धक्का-मुक्की भी हुई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के सख्त पहरे को तोड़ते हुए ताला लगा दिया। जब आशु ताला लगा रहे थे तो नगर निगम के मुलाजिमों ने कटर से काटने की कोशिश की। इस दौरान सांसद बिट्टू ने कटर चलाने का आरोप लगाया। हालांकि वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कटर चलाने वाले मुलाजिम को तुरंत रोका। इसके बाद कांग्रेस नेता ताला जड़कर वहां से चले गए और चाबी साथ ले गए। इसके बाद कटर से ताला काट कर गेट खोला गया। इससे पहले कांग्रेसियों ने नगर निगम जोन ए के बाहर धरना दिया। पंजाब की आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ-साथ पुलिस मुलाजिमों की तरफ चूड़ियां भी फेंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिटी बस केस हारने और करोड़ों रुपये का जुर्माना लगवाने व वहां फैले भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने 27 फरवरी को ही एलान कर दिया था कि निगम को ताला लगाया जाएगा। इस दौरान वहां सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की और पहरा भी सख्त किया था।

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि नगर निगम में आम लोगों को परेशानी हो रही है। एक तरफ सरकार कहती है कि आम लोगों की सरकार है लेकिन नगर निगम में इस समय हर काम के लिए पैसे लगते हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। नगर निगम की कारगुजारी की वजह से निगम को करोड़ों रुपये का घाटा लगा है। सिटी बस केस हार जाने की वजह से करोड़ों रुपये भुगतान करने पड़ेंगे। सांसद बिट्टू ने कहा कि कई मुद्दों को लेकर निगम पर ताला जड़ने का फैसला किया गया था। जब किसी का भला नहीं हो रहा तो इस दफ्तर का क्या फायदा।
 

आप विधायकों की शह पर हाथ काटने की कोशिश की गई: बिट्टू

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जब मुख्य गेट पर ताला जड़ने लगे तो शहर के विधायकों की शह पर निगम कर्मचारी ने पहले जंजीर काटने की कोशिश की। जब उन्होंने हाथ आगे किया तो उनके हाथ पर कटर चलाने की कोशिश की गई। पूर्व विधायक संजय तलवाड़ को चोट लगी है। सांसद बिट्टू ने कहा कि संजय तलवाड़ की अंगुली मशीन से चोटिल हुई है। इस कारण कांग्रेस कटर चलवाने वालों के खिलाफ एक्शन लेगी। 

बिट्टू ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के विधायक लगातार कटर चलाने वाले व्यक्ति को फोन कर रहे थे। वह उससे कटर लगातार चलाने के लिए दबाव बना रहे थे। बिट्टू ने कहा कि निगम कमिश्नर भी प्रदर्शनकारियों को रोकने में असमर्थ दिखे। उन्होंने कहा कि कटर कहां से आया, यह जांच का विषय है। बिट्टू ने कहा कि आज उनके साथ आम लोग रोजगार और पेंशन मांगने पहुंचे थे लेकिन अधिकारी सरकार की शह पर लोगों के हाथ तक काटने पर उतारू हैं। 

जंगलराज बनाना चाहते है सांसद बिट्टू, करवाएंगे कार्रवाई : विधायक गोगी

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी ने कहा कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू शहर का माहौल खराब कर रहे हैं। शहर में जंगलराज बनाना चाहते हैं। बिट्टू को अगर रोष प्रदर्शन करना था तो वह शांतिपूर्वक करते। सरकारी कार्यालयों को ताले जड़ना गैर-कानूनी है। वह निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर से कहेंगे कि मामले की जांच कर तुरंत धरनाकारियों पर मामला दर्ज करें। निगम कर्मचारियों ने जो भी कार्य किया होगा, वह कानून के मुताबिक किया होगा। शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन वचनबद्ध है। चुनाव नजदीक आते देख बरसाती मेंढक की तरह बिट्टू और उनके साथी अब कूद रहे हैं। जनता समझदार है, इनके बहकावे में नहीं आने वाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed