{"_id":"6209e7880c9f4820b66baea9","slug":"congress-leader-sunil-jakhar-comment-on-home-minister-amit-shah-announcement-to-establish-ncb-branch-offices-in-4-cities-if-bjp-voted-to-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में एनसीबी ऑफिस खोलने का बयान: अमित शाह के बयान पर सुनील जाखड़ ने कसा तंज...बहुत देर कर दी सनम आते-आते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में एनसीबी ऑफिस खोलने का बयान: अमित शाह के बयान पर सुनील जाखड़ ने कसा तंज...बहुत देर कर दी सनम आते-आते
Mon, 14 Feb 2022 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:54 AM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को लुधियाना में घोषणा की थी कि अगर पंजाब में बीजेपी सत्ता में आएगी तो चार शहरों में एनसीबी ऑफिस स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सुनील जाखड़।
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर तंज कसा जिसमें उन्होंने पंजाब में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिस खोलने की बात कही थी। अमित शाह के बयान पर चुटकी लेते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि बहुत देर कर दी सनम आते-आते।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को लुधियाना में कहा था कि पंजाब में सरकार बनने पर हम राज्य के चार शहरों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय स्थापित करेंगे। नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए, हम राज्य के हर जिले में एक टास्क फोर्स बनाएंगे। शाह ने कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने ड्रग्स के खिलाफ एक बहुत बड़ा अभियान चलाया है। भारत सरकार ने 2020 और 2021 में इतनी ड्रग्स पकड़ी गई है, जितनी 10 साल में भी नहीं पकड़ी गई। पंजाब में ऐसी सरकार चाहिए जो ड्रग्स को पकड़ने में मोदी सरकार को सहयोग करे।
विज्ञापन