फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Sukhpal Singh Khaira arrested by ED

पंजाब: कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा को ईडी ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

Thu, 11 Nov 2021 05:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 05:12 PM IST
सार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी 2015 से सुखपाल सिंह खैहरा से पूछताछ कर रही है। इससे पहले ईडी ने खैहरा के भुलत्थ स्थित आवास पर छापा मारा था।  

विज्ञापन
Congress leader Sukhpal Singh Khaira arrested by ED
सुखपाल खैहरा। - फोटो : फाइल

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। चंडीगढ़ स्थित ईडी कार्यालय में खैहरा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां से उन्हे गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने आरोप लगाया है कि खैहरा ने ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेटरों के सहयोगी हैं।

विज्ञापन


ड्रग मामले में ईडी पूर्व विधायक से 2015 से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी भुलत्थ स्थित आवास पर ईडी ने छापा मारा था। गुरुवार को भी चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। खैहरा के संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर ईडी ने दोपहल लगभग 3.30 बजे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम ने मजीठिया को नशा कारोबारी कहा, अकाली-कांग्रेसी आमने-सामने, हाथापाई की नौबत 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की ओर से बताया गया कि खैहरा को पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि खैहरा ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेटरों के सहयोगी रहे हैं। खैहरा ने 2017 में पंजाब के कपूरथला जिले की भुलत्थ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। जनवरी 2019 में आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जून 2021 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

यह भी पढ़ें - पंजाब: सरकार के चुनावी वादे पावरकॉम पर पड़ रहे भारी, 11574 करोड़ के नुकसान में कॉरपोरेशन  

2015 में आया था नाम सामने
2015 में दर्ज एनडीपीएस के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था जो पाकिस्तान के जरिए ड्रग्स सहित हथियारों और सोने की तस्करी करते थे। इसमें सुखपाल खैहरा का नाम भी उजागर हुआ था। जिसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 5 स्थित कोठी नंबर 6 में ईडी ने रेड की थी। इसके बाद उनके गांव रामगढ़ में स्थित उनके घर पर भी ईडी ने रेड की थी।


सुप्रीम कोर्ट में है मामला
ईडी की रेड के खिलाफ खैहरा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद खैहरा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 31 दिसंबर 2017 को खैहरा को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे केस पर रोक लगा दी थी। यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

दिल्ली में होगी पूछताछ
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा का शाम को चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-16 के अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जहां से मोहाली स्थित कोर्ट में पेश किया गया। ईडी के सूत्रों के अनुसार अब ईडी इस मामले में खैरा से दिल्ली ले जाकर पूछताछ करेगी।
 

मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मैं केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मुखर रहा हूं। सुखपाल सिंह खैहरा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed