फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Sukhpal Khaira ends hunger strike

मोहाली: सुखपाल खैरा ने खत्म की भूख हड़ताल, कहा- सियासत में जो हिम्मत रखते हैं, दुश्मन भी उसके सियासी होते हैं

Fri, 19 Nov 2021 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Nov 2021 12:28 AM IST
सार

मेहताब खैरा ने बताया कि हिरासत में अधिकारियों ने पिता के दाएं हाथ से लोहे का कड़ा उतारने को कहा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। वहीं, ईडी के अधिकारियों की इस हरकत को लेकर सुखपाल सिंह खैरा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। हालांकि आलाधिकारियों ने बाद में खैरा से माफी मांगी और भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। इसके बाद सुखपाल सिंह खैरा ने अपनी भूख हड़ताल बेटी के हाथ से खाने का निवाला खाकर खत्म की।

विज्ञापन
Congress leader Sukhpal Khaira ends hunger strike
सुखपाल सिंह खैरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

’सियासत च जेहड़े बंदे जान रखदे ने, दुश्मन वी उसदे सियासी हुन्दे ने, तेह जेहड़ा मुर्दा है उसदा दुश्मन वी कोई नहीं हुन्दा।’ यह डायलॉग कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने गुरुवार को जिला अदालत में पेश होने के लिए आते हुए मीडिया के सामने बोला। उन्होंने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है और केंद्र सरकार की ओर से जो हथकंडा उनके खिलाफ अपनाया गया था उसमें उनकी मंशा साफ नजर आती है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक ईडी कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को सात दिन के रिमांड के बाद गुरुवार को मोहाली की अदालत में पेश करने पहुंची लेकिन सुखपाल सिंह खैरा के अदालत पहुंचने से पहले उनके समर्थकों की भारी भीड़ अदालत के बाहर पार्किंग में मौजूद रही। इस दौरान अदालत का पार्किंग एरिया सुखपाल सिंह खैरा के समर्थकों से खचाखच भरा था और अदालत के अलावा जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अपने काम से आने वाले लोग इतनी भीड़ देखकर हैरान थे। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर ईडी की हिरासत में सुखपाल सिंह खैरा अदालत में दाखिल होने से पहले पार्किंग एरिया पहुंचे तो समर्थकों की नजर जैसे ही खैरा पर पड़ी तो सैकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने खैरा के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी और समर्थकों के नारों की आवाज सुनते ही सुखपाल सिंह खैरा ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की ओर से की गई कार्रवाई को खोखला करार दिया और पंजाबी में डायलॉग बोला कि... ‘जो लोग सियासत में हिम्मत रखते हैं, दुश्मन भी उसी के सियासी होते हैं, जो मुर्दा हैं उनका कोई दुश्मन भी नहीं होता’। इसलिए सुखपाल सिंह खैरा लोगों के दिल जीतकर जीता है, इसी कारण ईडी भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुखपाल सिंह खैरा ने फिर दोहराया कि आने वाले समय में विरोधियों के हर आरोप का जवाब सबूतों के साथ दिया जाएगा।

खैरा के बेटे मेहताब ने फिर उठाई ‘आप’ पर उंगली 

सुखपाल सिंह खैरा के बेटे मेहताब सिंह खैरा ने अदालत के बाहर मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर उंगली उठाई। उन्होंने एक बार फिर मीडिया के सामने ‘आप’ की लीडरशिप को जिम्मेदार ठहराया कि ‘आप’ की गलत नीतियों के कारण उनके पिता सुखपाल सिंह खैरा को ईडी ने हिरासत में रखा रखा है। 

मेहताब ने कहा कि आज मुझे गर्व होता है कि मैं जिंदादिल सुखपाल सिंह खैरा का बेटा हूं, जिन्होंने अपनी पूरी उम्र पंजाब के लोगों की सेवा में लगाई और आज उनकी सेवा का ही नतीजा है कि इतनी भारी संख्या में उनके समर्थन की भीड़ मोहाली की अदालत के बाहर पहुंची है। इस दौरान मेहताब ने आप के एक नेताओं को आड़े हाथों लिया, जिनको ईडी ने बुलाया था और आप नेता ने ईडी को मामले से अपनी पार्टी को बिल्कुल अलग बताया और कहा कि इससे कोई लेना देना नहीं है और यह कहकर वह निकल गए। जबकि मेरे पिता सुखपाल सिंह खैरा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के कहने पर यूएसए के 16 शहरों में जाकर पार्टी का बाकायदा प्रचार किया और चुनावी फंड के रूप में भारी मात्रा में पैसा एकत्रित किया। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता अब झूठ बोल रहे हैं, समय आने पर उनके हर झूठ का सबूत के साथ पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed