{"_id":"62a3404ef45c838fd2ac65bb7b069b0f","slug":"congress-leader-randeep-surjewala-criticized-bjp-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता बोले, फूट न डाले भाजपा, सभी पक्षों से बात करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता बोले, फूट न डाले भाजपा, सभी पक्षों से बात करे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और केंद्र की भाजपा सरकार लोगों के बीच फूट डालने की राजनीति छोड़कर सभी पक्षों से बात करे और जाट आंदोलन को जल्द से जल्द खत्म कराए।
विज्ञापन
यह कहना है कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार शाम प्रेस काफ्रेंस में सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है, जब प्रदेश को जातीय आधार पर बांटने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के कण-कण में आग लगी हुई है और वीरों की यह भूमि शर्मसार हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वह स्वार्थ की राजनीति छोड़कर इंसानियत का परिचय दे और सभी पक्षों से सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा करे ताकि आंदोलन समाप्त हो सके।
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को धर्म और क्षेत्रवाद के आधार पर बांटने में लगी है और हरियाणा में भाजपा सरकार जाति आधार पर लोगों को बांट रही है। हालात बिगड़ने के लिए कौन जिम्मेदार है, इस प्रश्न पर सुरजेवाला ने कहा कि सरकार के कुछ मंत्रियों और विधायकों के अनर्गल बयानों से हालात बिगड़े हैं।
तुरंत क्या कदम उठाए जाएं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंसा व आगजनी पर फौरी तौर पर रोक लगाई जानी चाहिए और उसके बाद सभी पक्षों से बातचीत कर हल निकाला जाए। सुरजेवाला ने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे को बनाए रखें और 36 बिरादरी के गठजोड़ को टूटने न दें।
उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जड़ में भाजपा की तुष्टिकरण और बंटवारे की राजनीति है। हरियाणा में आज सभी जातियों के युवा विचलित हैं।
राजकुमार सैनी की जाट विरोधी बयानबाजी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि अगर बार-बार मैं जहरीला माहौल पैदा करता हूं और पार्टी कुछ नहीं कहती है तो उसका यही मतलब है कि पार्टी का परोक्ष समर्थन प्राप्त है।