फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leader Randeep Singh Surjewala Targets On BJP

हुड्डा और कुलदीप के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सुरजेवाला का ट्वीट, न झुकेंगे, न डरेंगे और न दबेंगे

Fri, 26 Jul 2019 11:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress Leader Randeep Singh Surjewala Targets On BJP
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ईडी की लगातार दो दिन घंटे पूछताछ और कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के घर व संस्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है। कांग्रेस ने हुड्डा व बिश्नोई के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


एआईसीसी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि एक और दिन और एक और कांग्रेस नेता पर सियासी हमला। इस बार निशाना पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बने हैं। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग भाजपा के अग्रणी संगठन बन चुके हैं। इन जांच एजेंसियों की कांग्रेस नेताओं पर अत्याचार ढाने और मुकदमा चलाने के लिए जांच पूरी ही नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न झुकेंगे, न डरेंगे और न दबेंगे। जो हिम्मत हार चुके हैं, वो साथ छोड़ दें, जिन्हें जंग लड़नी है वो ही साथ चलें। भाजपा सरकार द्वारा कुलदीप बिश्नोई और भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ दबाव और बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के विरोध में 27 जुलाई को हिसार में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार की दबाव की कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन देंगे। कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह भूप्पी ने बताया कि रोष प्रदर्शन व ज्ञापन देने का नेतृत्व रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed