{"_id":"5d3b39678ebc3e6ce04ca835","slug":"congress-leader-randeep-singh-surjewala-targets-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा और कुलदीप के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सुरजेवाला का ट्वीट, न झुकेंगे, न डरेंगे और न दबेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा और कुलदीप के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सुरजेवाला का ट्वीट, न झुकेंगे, न डरेंगे और न दबेंगे
Fri, 26 Jul 2019 11:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ईडी की लगातार दो दिन घंटे पूछताछ और कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के घर व संस्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है। कांग्रेस ने हुड्डा व बिश्नोई के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एआईसीसी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि एक और दिन और एक और कांग्रेस नेता पर सियासी हमला। इस बार निशाना पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बने हैं। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग भाजपा के अग्रणी संगठन बन चुके हैं। इन जांच एजेंसियों की कांग्रेस नेताओं पर अत्याचार ढाने और मुकदमा चलाने के लिए जांच पूरी ही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न झुकेंगे, न डरेंगे और न दबेंगे। जो हिम्मत हार चुके हैं, वो साथ छोड़ दें, जिन्हें जंग लड़नी है वो ही साथ चलें। भाजपा सरकार द्वारा कुलदीप बिश्नोई और भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ दबाव और बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के विरोध में 27 जुलाई को हिसार में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा सरकार की दबाव की कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन देंगे। कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह भूप्पी ने बताया कि रोष प्रदर्शन व ज्ञापन देने का नेतृत्व रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर करेंगे।