फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Rana Gurjit Singh son Rana Indra Pratap Singh to join Congress soon

Punjab: विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह होंगे कांग्रेस में शामिल, आनंदपुर साहिब से मैदान में उतारने की तैयारी

Fri, 12 Apr 2024 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 12:21 PM IST
सार

कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर राणा इंद्रप्रताप सिंह सुल्तानपुर लोधी से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 
 

विज्ञापन
Congress leader Rana Gurjit Singh son Rana Indra Pratap Singh to join Congress soon
राणा इंदप्रताप सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह के बेटे राणा इंद्रप्रताप सिंह अब कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर सुल्तानपुर लोधी से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


राणा इंद्रप्रताप सिंह को आनंदपुर साहब से मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। उनके नाम पर सहमति बन चुकी है और टिकट की घोषणा का इंतजार है। कुछ समय पहले राणा इंद्रप्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात भी की थी और उनके आप में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, राणा इंद्रप्रताप सिंह ने कहा था कि वह सिर्फ अपने हलके की समस्याएं लेकर उनके पास गए थे। मुख्यमंत्री से उनकी करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुई और विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी में आजाद प्रत्याशी राणा इंद्रप्रताप सिंह सिंह विजयी रहे थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सज्जन सिंह चीमा को 11519 वोटों से शिकस्त दी। राणा इंद्रप्रताप सिंह को 41125 और आम आदमी पार्टी के सज्जन सिंह चीमा को 29606 वोट मिले। सुल्तानपुर लोधी से कांग्रेस के नवतेज चीमा बुरी तरह से हार गए थे। राणा इंद्रप्रताप सिंह को अब पार्टी आनंदपुर साहिब से मैदान में उतारने जा रही है। वहां से आप के उम्मीदवार मालविंदर कंग हैं। पंजाब के पूर्व मंत्री व कपूरथला से मौजूदा विधायक राणा गुरजीत सिंह का कहना है कि अगर कांग्रेस पार्टी उनके बेटे राणा इंद्रप्रताप सिंह को आनंदपुर साहब से लड़ाएगी तो वह पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed