राहुल गांधी का पंजाब दौरा टला: तीन जनवरी को मोगा में नहीं होगी रैली, अब 15 जनवरी को आएंगे कांग्रेस नेता
पंजाब में कांग्रेस में चल रही कलह से पार पाने के लिए पार्टी नेताओं की नजरें राहुल गांधी के दौरे पर टिकी थी, ऐसे में ये दौरा रद्द होने से कांग्रेस नेताओं में मायूसी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार को धार देने के लिए आ रहे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का पंजाब दौरा टल गया है। राहुल गांधी को तीन जनवरी को मोगा में एक रैली को संबोधित करना था। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी इटली चले गए हैं। जिस कारण उनका यह दौरा टाल दिया गया है। अब वे 15 जनवरी को पंजाब दौरे पर आएंगे।
Congress leader Rahul Gandhi will address public rallies in poll-bound states of Punjab and Goa on 15th January and 16th January 2022, respectively.
विज्ञापन
(file photo) pic.twitter.com/wlaKctvWga— ANI (@ANI) December 30, 2021
पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे फिरोजपुर
वहीं भाजपा के लिए चुनावी बिगुल बजाने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को फिरोजपुर आ रहे हैं। वे भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब आगमन को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।