{"_id":"65c25ef25ecd99deff09fbb7","slug":"congress-leader-pawan-bansal-targeted-presiding-officer-anil-masih-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर चुनाव: पवन बंसल ने कहा- अनिल मसीह सिर्फ एक मोहरा, पहले बने भाजपा के मसीहा, अब बलि के बकरा बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर चुनाव: पवन बंसल ने कहा- अनिल मसीह सिर्फ एक मोहरा, पहले बने भाजपा के मसीहा, अब बलि के बकरा बनेंगे
Tue, 06 Feb 2024 10:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:36 PM IST
सार
कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि अनिल मसीह सिर्फ मोहरा हैं। इस षड्यंत्र में पूरी चंडीगढ़ भाजपा शामिल है। उन्होंने कहा कि ये भाजपा के दिल्ली नेतृत्व की रजामंदी के बिना नहीं हुआ होगा। इस पूरे खेल में भाजपा के कई बड़े चेहरे शामिल है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मेयर चुनाव:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने मंगलवार को कहा है कि मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह सिर्फ एक मोहरा हैं। वह पहले भाजपा के लिए मसीहा बने और अब भाजपा के लिए बलि का बकरा भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या के लिए अब अकेले अनिल मसीह को दोषी ठहरा दिया जाएगा जबकि असल में इस पूरे खेल में भाजपा के कई बड़े चेहरे शामिल हैं।
विज्ञापन
बंसल ने आरोप लगाया कि 30 जनवरी के दिन चुनाव के समय के नए वीडियो में साफ तौर पर भाजपा के पार्षद कंवरजीत राणा, मनोनीत पार्षद सतिंदर सिद्धू, भाजपा पार्षद हरजीत सिंह, कुलजीत संधू, अमित जिंदल, पूर्व मेयर अनूप गुप्ता ये सभी अनिल मसीह के ऊपर से कैमरा हटवाने की बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं, मसीह कांग्रेस और आप को मिले आठ वोट कैसे एक-एक कर खराब कर रहे हैं, सब कैमरे में नजर आ रहा है। इससे साफ है कि चंडीगढ़ भाजपा की पूरी टीम ही षड्यंत्र में शामिल थी तो क्या ऐसे में इन सभी की सदस्यता रद्द नहीं की जानी चाहिए। क्या इन पर भी मुकदमे दायर नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
बंसल ने आरोप लगाया कि यह सब दिल्ली की लीडरशिप की रजामंदी के बिना नहीं हुआ होगा। अगर ऐसा न होता तो अभी तक इन सभी के ऊपर पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जा चुकी होती। पवन बंसल ने मांग की है कि जब मेयर चुनाव में हुई धांधली के सबूत सबके सामने आ चुके हैं तो भाजपा के मेयर को एक दिन भी और उस पद पर रहने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन