{"_id":"57e535e54f1c1ba634a82274","slug":"congress-leader-oscar-fernandes-talks-on-rss-leader-jagdish-gagneja-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गगनेजा मामले में पंजाब सरकार ने कुछ नहीं किया: फर्नांडीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगनेजा मामले में पंजाब सरकार ने कुछ नहीं किया: फर्नांडीज
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 24 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Oscar Fernandes
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के केंद्रीय नेता आस्कर फर्नांडीज ने कहा कि आरएसएस के वरिष्ठ नेता ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा के मामले में पंजाब सरकार ने कुछ नहीं किया। गंभीरता से जांच होती तो अब तक हत्यारोपी हमलावर पकड़े जाते। उन्होंने कहा कि साढ़े नौ सालों पहले पंजाब के हालात ऐसे नहीं थे। कांग्रेस के शासन में राज्य में हर सुविधाएं थी, जो अब अकाली-भाजपा सरकार उपलब्ध नहीं करवा रही है। ऑस्कर फर्नांडीज शुक्रवार को कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
आम आदमी पार्टी पर वार करते हुए फर्नांडीज ने कहा कि दिल्ली में चिकनगुनिया की बीमारी के बारे में कभी सुना नहीं था, लेकिन अब इसके ढेरों मरीज मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव को लेकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि लोगों के घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताएं। साथ ही सत्ताधारी सरकार की ओर से पंजाब में फैलाई गई मुश्किलों का निपटारा कांग्रेस कैसे करेगी, इसकी जानकारी दी जाएगी।
नवजोत सिंह सिद्धू पर पूछे गए सवाल पर ऑस्कर फर्नांडीज ने कहा कि कांग्रेस खुद बलवान है लोगों की हमदर्दी पार्टी के साथ है। सिद्ध को पार्टी में शामिल करना है या नहीं इसका अधिकारी उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सीएम उम्मीदवार कौन होगा, यह अभी नहीं हुआ है। वहीं पंजाब प्रभारी की ओर से जिसे भी घोषित किया जाएगा, वह सभी को स्वीकार होगा।

Trending Videos
‘कार्यकर्ताओं के सुझाव के बाद ही होगी टिकटों की घोषणा’
Congress leader Oscar Fernandes
- फोटो : अमर उजाला
फर्नांडीज ने कांग्रेस भवन में स्थानीय पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जालंधर से किन-किन उम्मीदवारों को टिकट देने हैं, यह सभी कार्यकर्ताओं के सुझाव के बाद ही फैसला लिया जाएगा। सभी कार्यकर्ता जिला और ब्लॉक स्तर पर टिकट के दो-तीन उम्मीदवारों के नाम बताएं।
इसके बाद पार्टी किसी एक उम्मीदवार का नाम फाइनल कर देगी। उन्होंने कहा कि टिकटों के बटवारे के लिए कांग्रेसी वर्कर आपस में लड़ाई न करेें, बल्कि एक साथ मिलकर काम करें। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस की प्रधान डॉ. जसलीन सेठी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी ज्यादा क्यों नहीं की जाती। उनकी मांग है कि 33 फीसदी महिलाओं की हिस्सेदारी निर्धारित की जाए, इस पर फर्नांडीज ने कहा कि वह इसकी बात पार्टी नेताओं से करेंगे।