{"_id":"587f1a224f1c1ba73fefe9d4","slug":"congress-leader-navjot-sidhu-filed-nomination-from-amritsar-east-for-punjab-assembly-election-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से भरा नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 19 Jan 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिद्धू ने आज अमृतसर ईस्ट से पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा और साथ ही एक बड़ी इच्छा जताई। सिद्धू ने कहा कि मैं अपने लिए चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। न ही मुझे कोई पद चाहिए, बल्कि मैं चाहता हूं कि पंजाब बहाल रहे।
ये मेरी निजी लड़ाई नहीं है, बल्कि मैं चाहता हूं कि पंजाब के युवा सही रास्ते पर चलें। इसके लिए जरूरी है कि मैं सिस्टम में आऊं और पंजाब की जनता के हकों के लिए लड़ूं।
बता दें कि रविवार को कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद मंगलवार को सिद्धू अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो निकाला और हरमिंदर साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उमड़े लोगों का प्यार देखकर वे भावुक हो गए थे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबी से भरा नामांकन
अमरिंदर सिंह
- फोटो : SELF
वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह लंबी विधानसभा से नामांकन दाखिल किया। अमरिंदर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पत्नी-बेटी की मौजूदगी में पटियाला सिटी से नामांकन दाखिल किया था।
नामांकन भरने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस बार की लड़ाई बड़ी है और मैं सीएम प्रकाश सिंह बादल को हरा कर रहूंगा। अमरिंदर ने इसके साथ ही हर घर के एक सदस्य को नौकरी देने का वायदा भी किया। अमरिंदर सिंह ने कहा कि चार हफ्ते में नशे को खत्म करूंगा, मुझे पता है नशा कहां से आता है और कौन बेचता है।
उन्होंने पंजाब का सीएम कांग्रेस से कौन होगा। इसके सवाल पर कहा कि पार्टी तय करेगी की पंजाब में सीएम कौन होगा। अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि, केजरीवाल पंजाब का सीएम बनना चाहता है, दम है तो लंबी से आकर चुनाव लड़े।