फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress leader navjot sidhu criticized badal family and punjab govt

नवजोत सिद्धू ने खुलकर की बादलों की खिलाफत, लगाए कई बड़े आरोप

Fri, 20 Jan 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
congress leader navjot sidhu criticized badal family and punjab govt
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू अब खुलकर बादल पिता-पुत्र की खिलाफत पर उतर आए हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके बादलों पर कई बड़े आरोप लगाएं। सिद्धू ने कहा कि बादलों का सुखविलास रिसॉर्ट पंजाब के दुखों पर बना है। इन्होंने लाखों करोड़ की निजी संपत्ति बना ली, जो पंजाब का हक था। उन्होंने कहा कि वह सारे तथ्य लेकर पंजाब के लोगों के पास जाएंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित मीट द प्रेस कार्यक्रम में सिद्धू ने अपनी शैली में पंजाबी में बादल परिवार पर तीखे वार किए। उन्होंने तथ्यों के साथ शराब, ट्रांसपोर्ट और पर्यटन क्षेत्र में बादल परिवार पर लूट का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि अगर ये पैसा राज्य को मिलता तो एक महकमे से ही पंजाब का कर्ज उतर सकता था। सरकार के कितने होटल बंद पड़े हैं पर बादल के होटल के एक कमरे का किराया चालीस हजार है।
विज्ञापन


इन्होंने धमका कर ट्रांसपोर्ट कंपनियां खरीदीं। बठिंडा में डंप के लिए 1.60 करोड़ में जमीन खरीदी, एक माह बाद राज्य को वही जमीन 5.62 करोड़ में बेच दी। माइनिंग से चार-पांच सौ करोड़ की आय है, पर राज्य को चालीस करोड़ मिलते थे। कोर्ट के कहने पर सौ करोड़ जमा कराए गए। फूड सप्लाई विभाग में 32 हजार करोड़ का घपला हुआ, स्कूटरों के जाली नंबर धान की ढुआई में दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य पर तीन लाख करोड़ का कर्ज है, कर्ज चुकाने के लिए कर्ज ले रहे हैं। इन्होंने पंजाब का हक लूटा है। किसी को तो हलाहल विष पीना होगा, राजनीति भी जुर्रत से चलती है। वह सारे मुद्दे पंजाब के लोगों के पास लेकर जाएंगे। कोई निजी एजेंडा नहीं, सिर्फ तथ्य बताएंगे।

भाजपा के सवाल पर भी सिद्धू काफी कुछ बोले

congress leader navjot sidhu criticized badal family and punjab govt
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
भाजपा के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि लोग कहते हैं कि तुमसे ज्यादा अच्छा तो एक जत्थेदार है। उन्होंने कुरुक्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ा, राज्यसभा भी छोड़ दी। अरविंद केजरीवाल के पास गए तो उन्होंने कहा कि चुनाव न लड़ो। बात पार्टियों की नहीं, पंजाब की है।

राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका एजेंडा स्वीकार किया, मैं उनके साथ हूं। इसलिए सब कुछ छोड़ सिर पर कफन बांध लिया और आ गए मैदान में। सिद्धू ने कहा कि अब अगर सही हाथों में कमान न दी गई तो ऐसा नुकसान होगा, जिसकी भरपाई नहीं हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है कि जब लोग बादलों से नफरत करने लगे हैं। खुद को विरासती कांग्रेसी बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ उनकी आदर्शों की लड़ाई है। पंजाब में हालात सुधारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सियासी इच्छा शक्ति हो तो छह माह में सुधर सकता है। नीतिश कुमार ने सारे भ्रष्ट अफसरों की प्रॉपर्टी अटैच कर दी।

इन तीन मुद्दों को लेकर सिद्धू ने साधा तीखा निशाना

congress leader navjot sidhu criticized badal family and punjab govt
नवजोत सिद्धू
एक्साइज कलेक्शन
नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब में शराब की खपत सबसे ज्यादा है, इस कारोबार पर दस सालों से बादलों का कब्जा है। पंजाब में 12500 ठेके, एक हजार मुलाजिम हैं, जिनसे 5610 करोड़ की आय होती है। तमिलनाडु में 6323 ठेके, 29297 मुलाजिम और सालाना आय 26188 करोड़ है। दस सालों में बादलों को एक लाख करोड़ का फायदा हुआ है। अगर सरकार इस कारोबार को हाथ में ले तो साठ हजार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

टूरिज्म
कई होटल बादल ने अपने चहेतों को मामूली कीमत पर बेच दिए। इनमें अमृतसर होटल, क्वीन लॉवर टूरिस्ट कॉ प्लेक्स लुधियाना, नीम चमेली वाघा, वाटर लिली टूरिस्ट रिसॉर्ट रोपड़, चांदनी कॉ प्लेक्स फरीदकोट शामिल हैं। कई ऐसे हैं जो बंद पड़े हैं ताकि उन्हें भी बेचा जा सके। इनमें माउंट व्यू हॉलिडे रिसॉर्ट धर्मशाला, राज सराय हॉलिडे जयपुर, सैपलिंग स्टेट हॉलिडे रिसॉर्ट मसूरी, सोहिनी हॉलिडे इन पणजी और अमन ताज लुधियाना शामिल हैं।

ट्रांसपोर्ट
2007 में बादल परिवार के पास पचास से कम बसें थीं, अब छह सौ से ज्यादा हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनियां दो थीं, अब आठ है। इनकी ज्यादातर बसें बिना परमिट के चलती हैं, जिससे राज्य को नुकसान हो रहा है। इनके चलते पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज को चार सौ करोड़ का घाटा है। इनकी बसें पांच-पांच मिनट खड़ी होकर सवारियां लेती हैं, दूसरी बसों को खड़ा नहीं होने दिया जाता।

आर्थिक स्थिति
पंजाब के कर्ज में चार सौ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 1.88 हजार करोड़ का सूबे पर कर्ज है। निगमों के मिला कर करीब तीन लाख करोड़ है। वैट वसूली का टारगेट 21 हजार करोड़ था, वसूले 18150 करोड़। बादल परिवार वैट में से ही दस हजार करोड़ चुरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed