फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress leader navjot sidhu big statement on arvind kejriwal

नवजोत सिद्धू ने केजरीवाल को कह डाला 'काला अंग्रेज', चौंकाने वाला बयान

Wed, 25 Jan 2017 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुकेरियां(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुकेरियां(पंजाब) Updated Wed, 25 Jan 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
congress leader navjot sidhu big statement on arvind kejriwal
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलते हुए कांग्रेसी नेता नवजोत सिद्धू ने उन्हें काला अंग्रेज कह डाला और साथ ही चौंकाने वाला बयान दिया। पंजाब विधानसभा हलका मुकेरियां से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश बब्बी के पक्ष में आयोजित कांग्रेस की रैली में नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केजरीवाल को आज तक यह तो पता नहीं कि उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री कौन होगा और मुझे उपमुख्यमंत्री बनाने की बात कहते फिर रहे थे।
विज्ञापन


मैंने कहा कि भाई पहले मुख्यमंत्री तो तय कर लो, फिर उपमुख्यमंत्री की बात करना। सिद्धू ने कहा कि अपनी आंखों के सामने पंजाब को बादल के हाथों लूटते नहीं देख पाया। इस बात को जब भाजपा के आगे रखा तो उन्होंने कहा पंजाब में आप नहीं जाओगे। इसलिए सिर्फ पंजाब को बचाने के लिए भाजपा छोड़ कांग्रेस में आया हूं।
विज्ञापन


उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक गोरे अंग्रेज थे जो कई साल हिंदुस्तान पर राज करके चले गए और अब एक काले अंग्रेज (केजरीवाल) दिल्ली से पंजाब पर राज करने की सोच रहे हैं। जिसका जवाब पंजाब की जनता उन्हें 11 मार्च को देगी। सिद्धू ने कहा कि मुकेरियां में जितने भी बेकसूर लोगों पर गठबंधन के नेताओं ने झूठे पर्चे करवाए हैं। उन्हें कांग्रेस की सरकार बनते ही वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अमरजीत सिंह डाडेकटवाल, कांग्रेस ब्लाक प्रधान हाजीपुर कुलभूषण सोहल, ब्लाक प्रधान मुकेरियां तरसेम मिन्हास, ब्लाक यूथ प्रधान रजनीश कुमार मिन्हास, सरपंच किशोर कुमार, अश्वनी शर्मा, गगनदीप मिन्हास, छोटू मिन्हास, पवन शर्मा, प्रिंस शर्मा, जोगिन्द्र सिंह और राजिंदर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed