फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress leader karan singh dalal alleged haryana bjp govt

कांग्रेस नेता का आरोप, वीरेंद्र नहीं, हुड्डा के कद से डरी भाजपा

Sat, 27 Feb 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Feb 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
congress leader karan singh dalal alleged haryana bjp govt

हरियाणा की भाजपा सरकार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बढ़ते कद से घबरा गई है, इसीलिए प्रो. वीरेंद्र सिंह की आड़ में उनके खिलाफ अभियान शुरू किया है। हरियाणा से कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महाभारत काल में धर्म की लड़ाई लड़ी गई थी, लेकिन अब भाजपा ने अधर्म की लड़ाई शुरू की है।

विज्ञापन


करण दलाल शुक्रवार को अपने निवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा भी थे। हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन में हिंसा भड़काने के आरोप में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा के निशाने पर आई कांग्रेस की ओर से दलाल ने पलटवार किया।
विज्ञापन


करण दलाल ने कहा कि सवा साल से नफरत की राजनीति कर रही भाजपा ने ही आरक्षण आंदोलन के दौरान षड्यंत्र के तहत लोगों की हत्या कराईं। साथ ही संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जाट आरक्षण पर भाजपा सरकार ही बंटी हुई है। कुछ मंत्री इसका पक्ष ले रहे हैं तो कुछ इसके खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ का खिलौना बन चुकी है। प्रदेश के विधायकों वीरेंद्र सिंह, सुभाष बराला, ओपी धनखड़ और कैप्टन अभिमन्यु ने बयानबाजी कर जाट आरक्षण का मुद्दा उठाया। दूसरी और भाजपा सांसद सैनी ने जातियों को लड़ाने की भूमिका तैयार की।

मुख्यमंत्री, मंत्री के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह, हत्या का केस

congress leader karan singh dalal alleged haryana bjp govt

दलाल ने मांग की कि आरक्षण आंदोलन में हुए नुकसान के लिए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के खिलाफ देशद्रोह, हत्याएं, लूट और दुराचार के मामले में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। करण दलाल ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान वे मुख्यमंत्री के आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के नाम व पते लिखा एक कफन भेंट करेंगे।

दलाल ने कहा कि आंदोलन के दौरान भाजपा ने ही दंगे की साजिश रची। उन्होंने कहा कि रोहतक रेंज के आईजी ने बार-बार फोर्स मांगी, लेकिन अब सरकार आयोग का गठन कर दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार को बेनकाब करके छोड़ेगी।

ऑडियो सच हुआ तो वीरेंद्र को करेंगे पार्टी से बाहर

झज्जर। कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा कि प्रो. वीरेंद्र का आडियो क्लिप सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस भेजा है। सरकार भी अपने स्तर पर जांच करवा रही है। ऑडियो में छेड़छाड़ हुई है। सरकार जिस दिन यह साबित कर देगी कि ऑडियो में छेड़छाड़ नहीं हुए तो उसी दिन वीरेंद्र सिंह को पार्टी से निकाल दिया जाएगा। यादव ने कहा कि उपद्रव फैलाने में सत्ता पक्ष व विपक्ष के जो भी नेता शामिल हैं, उनकी भूमिका की जांच करानी चाहिए और जो भी दोषी साबित हो जाए उनकी संपत्ति जब्त की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed