{"_id":"57a8dc0c4f1c1b2a12ee49d6","slug":"congress-leader-jhakhar-reply-to-cm-badal-in-regards-of-attack-on-rss-leader-at-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS के प्रांत प्रमुख पर हमले के बारे में जाखड़ ने कही बड़ी बात, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS के प्रांत प्रमुख पर हमले के बारे में जाखड़ ने कही बड़ी बात, जानें
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 10 Aug 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
CM Badal Visit DMC Ludhiana
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर में प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान सुनील जाखड़ ने आरएसएस के सह संघचालक जगदीश गगनेजा पर हमले के बारे में बड़ी बात कही है। भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा आरएसएस के प्रांत प्रमुख सह संघचालक बिग्रेडियर (सेवानिवृत्त) जगदीश गगनेजा पर हमले के बारे में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात को निरर्थक बताते हुए प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान व मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने कहा है कि इससे पूर्व भी भाजपा नेता ऐसी मुलाकातें कर चुके हैं।
लेकिन कानून व्यवस्था प्रतिदिन खराब होती जा रही है। भाजपा नेता इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे हैं तो कम से कम इस बार जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए ताकि पंजाब का माहौल बिगाड़ने वालों को बेनकाब किया जा सके। ऐसी घटनाएं वोटों के ध्रुवीकरण की खातिर ही सामने आ रही है। बयान जारी करते हुए जाखड़ ने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी के भाई पर पिछले वर्ष तरनतारन में इसी तरह दिनदहाडे़ हमला हुआ।
तब भी कोर कमेटी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए मुख्यमंत्री से कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी तब भी भाजपा कोर कमेटी की 12 फरवरी, 2015 को हुई मीटिंग में सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उस कार्रवाई का अभी तक इंतजार किया जा रहा है। जाखड़ ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों द्वारा पंजाब को एक बार फिर हिंसा की आग में झोंकने के लिए प्रतिदिन की जाने वाली वारदातों के कारण अधिकांश उद्योग पलायन कर चुके हैं। अन्य व्यापार भी इसी दहशत के माहौल के कारण चौपट हो गया है।