{"_id":"5c2d0f89bdec22572b7ea0ed","slug":"congress-leader-gursimran-singh-sought-apology","type":"story","status":"publish","title_hn":"पगड़ी से राजीव गांधी की प्रतिमा साफ करने पर मंड ने सिख संगत से मांगी माफी, बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पगड़ी से राजीव गांधी की प्रतिमा साफ करने पर मंड ने सिख संगत से मांगी माफी, बोले...
Thu, 03 Jan 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Gursimran Singh Mand
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को अपनी दस्तार (पगड़ी) से साफ करने वाले कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने समूह सिख संगत से माफी देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। यह काम अचानक हुआ। वह देश और विदेश में बैठे सभी सिखों से इस बात की माफी मांगते हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे उन्हें माफ कर देंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते माह शिअद यूथ नेता गुरदीप गोशा और मीत पाल दुगरी ने सलेम टाबरी इलाके में लगी राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी थी। जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उन्होंने कालिख हटाने के लिए अपनी दस्तार को उतार दिया और सफाई करने लगे।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने गोशा और दुगरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लेकिन दस्तार से प्रतिमा को साफ करने पर मंड खुद फंस गए। सिखों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग उठाई थी। इसके अलावा उन्हें धमकियां भी मिली थीं।
विज्ञापन