फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Dhawan hit serious charges

भाजपा नेता धवन ने जड़े कांग्रेस पर गंभीर आरोप

Mon, 07 Apr 2014 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Apr 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Dhawan hit serious charges

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। धवन का कहना है कि कांग्रेसी नेताओं ने लोगों की वोट का दाम लगा लिया है और वे वोट के बदले नोट बांट रहे हैं।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने माचिस की डिब्बियों का सहारा लिया है। धवन का आरोप है कि कांग्रेसी माचिस की डिब्बी में एक हजार का नोट डालकर लोगों को बांट रहे हैं। धवन ने कहा कि बापूधाम के किसी व्यक्ति ने उन्हें यह माचिस की डिब्बी दी थी। धवन ने कहा कि वे इस संबंध में चुनाव विभाग को शिकायत भी देंगे।
विज्ञापन

 
भाजपा ने घोषणापत्र में किया संशोधन
धवन ने कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ के लिए जो घोषणापत्र जारी किया था, उसमें कुछ प्वाइंट रह गए थे। सोमवार को धवन ने उन वादों को घोषणापत्र में शामिल करने का ऐलान किया। धवन ने कहा कि घोषणापत्र कमेटी की मंजूरी के बाद ही उन्होंने यह संशोधन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वादों को किया शामिल
- यूटी के कर्मचारियों को अपने कैडर में ही प्रमोशन दी जाएगी।
- चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों के लिए पेंशन स्कीम लाई जाएगी
- सरकारी कर्मचारियों के लिए हाउसिंग स्कीम लांच की जाएगी
- पत्रकारों के लिए भी हाउसिंग सोसायटी बनाई जाएगी।
- चंडीगढ़ में भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 45 साल की जाएगी।

बंसल ने कहा, ये धवन के दिमाग की उपज
कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल ने पार्टी पर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया। बंसल ने कहा कि धवन ने जो पार्टी पर आरोप लगाए हैं वे बेबुनियाद हैं। ये सब बंसल के दिमाग की ही उपज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed