{"_id":"574bfb974f1c1b3f3f10953c","slug":"congress-leader-ambika-soni-filed-nomination-for-rajyasabha-membership-from-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से राज्यसभा के लिए अंबिका सोनी ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से राज्यसभा के लिए अंबिका सोनी ने भरा नामांकन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए अंबिका सोनी ने भरा नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब से राज्यसभा में जाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह मौजूद रहे। नामांकन दाखिले करने के बाद अंबिका सोनी मीडिया से भी रूबरू हुईं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बादल सरकार पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि बादल सरकार विफल हो गई है। इस बार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की करारी हार होगी और कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।