{"_id":"619e653511d4d32b6b2056c0","slug":"congress-issues-show-cause-notice-to-patiala-mp-preneet-kaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अमरिंदर सिंह की पत्नी को कांग्रेस का नोटिस, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप, सात दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: अमरिंदर सिंह की पत्नी को कांग्रेस का नोटिस, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप, सात दिन में मांगा जवाब
Wed, 24 Nov 2021 09:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:53 PM IST
सार
कांग्रेस ने पटियाला से लोकसभा सांसद परनीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने सात दिन में उनसे जवाब भी मांगा है। परनीत कौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है। परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर हाल ही में 'पंजाब लोक कांग्रेस' का गठन किया है।
विज्ञापन
परनीत कौर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने पटियाला से लोकसभा सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। परनीत कौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। कांग्रेस के पंजाब और चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने बुधवार को जारी नोटिस में कहा कि पिछले कुछ दिनों से हमें लगातार पटियाला के कांग्रेस कार्यकर्ता, विधायकों और नेताओं व मीडिया के माध्यम से आपकी पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
यह सूचनाएं और खबरें तब से आ रही हैं, जब से आपके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है और अपनी पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' बनाई है। हमें पति की पार्टी का पक्ष लेते हुए मीडिया में की गई आपकी खुली घोषणाओं के बारे में भी अवगत कराया गया है। इसलिए, कृपया इस मुद्दे पर अपना पक्ष सात दिनों के भीतर स्पष्ट करें अन्यथा पार्टी को आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपनी पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' का गठन किया है। कैप्टन पटियाला से पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान भी कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अपने गढ़ पटियाला में कैप्टन ने अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में ही पहली सेंध लगाई है।
विज्ञापन
सिद्धू पर साधा था निशाना
परनीत कौर प्रदेश कांग्रेस में हुई उठापटक को कैप्टन के साथ अन्याय और नवजोत सिद्धू की साजिश करार दे चुकी हैं। परनीत कौर एक बयान में कह चुकी हैं कि कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। परनीत कौर के साथ ही इस बार उनकी बेटी जयइंदर कौर भी सियासी तौर पर पटियाला में सक्रिय हो गईं हैं और माना जा रहा है कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरेंगी।
चन्नी से भी मिल चुकी हैं परनीत
सोनिया गांधी की करीबी परनीत कौर ने यह भी साफ किया था कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ रहीं। इस मामले में बीते रविवार को परनीत कौर ने चंडीगढ़ पहुंचकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी मुलाकात की थी। परनीत ने अब तक नवजोत सिद्धू को छोड़ कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है लेकिन हाल में पटियाला के मेयर संजीव बिट्टू के कैप्टन के समर्थन में बयान के बाद हरीश चौधरी पटियाला के दौरे पर थे। उसके बाद बुधवार को हरीश चौधरी ने परनीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है, जबकि संजीव बिट्टू के मामले में पार्टी अभी चुप है।