{"_id":"6690715cae66294585084f27","slug":"congress-issued-charge-sheet-of-15-questions-against-the-government-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-466019-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी की 15 सवालों की चार्जशीट, ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी की 15 सवालों की चार्जशीट, ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस की ओर से 15 सवालों की चार्जशीट जारी की गई है। कांग्रेस ने सरकार से इन सवालों के जवाब मांगें हैं। इस चार्जशीट और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस हरियाणा मांगे हिसाब अभियान लांच किया है। अब इस अभियान के जरिये घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान को अमलीजामा पहनाने का रोडमैप तैयार करने के लिए 14 तारीख को सोनीपत में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसमें सांसद, विधायकों समेत संगठन के तमाम बड़े नेताओं को बुलाया गया है, जिन्हें अभियान के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 जुलाई से ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान विधिवत तौर पर शुरू हो जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह समेत सांसदों, विधायकों और प्रकोष्ठों के प्रमुख समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता करके चार्जशीट को जारी कर अभियान को जारी किया। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने चार्जशीट सांझा करते हुए कहा कि सबसे पहला सवाल बेरोजगारी का है। देश में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी हरियाणा में क्यों है, हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य क्यों है, प्रदेश के घर-घर तक नशा कैसे पहुंचा और देश में सर्वाधिक महंगाई और पोर्टल और आईडी होने से भ्रष्टाचार हरियाणा में क्यों है।
कांग्रेस ने चार्जशीट में 50 से अधिक घोटाले होने का आरोप लगाया है और पूछा है कि घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। दलितों और पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा क्यों हुई और अग्निपथ और कौशल निगम के जरिए क्यों खत्म की पक्की नौकरियां क्यों नहीं दी जा रही हैं। किसानों, खिलाड़ियों, कर्मचारियों समेत हर वर्ग पर लाठी और गोलियां बरसाने और विकास को शून्य पर लाने का आरोप है। प्रदेशाध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा ने 2014 और 2019 की चुनावी घोषणाएं क्यों पूरी नहीं की और क्यों भाजपा के राज में शिक्षा, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था का दिवालिया पिट गया।
विज्ञापन
अलग अलग समाज और वर्गों को साधने की कोशिश
12 जुलाई को फतेहाबाद और 13 को हिसार में ‘धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन’ होगा। इसके बाद यह सम्मेलन 26 जुलाई को सिरसा और 27 जुलाई को रेवाड़ी में होगा। 28 जुलाई को गुरू दक्ष प्रजापति महाराज जयंती के मौके पर हिसार में, 3 अगस्त को सोनीपत में बीसी-ए सम्मेलन और 4 अगस्त को गुरुग्राम में श्रमिक व सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मेलन होगा। 5 अगस्त को पलवल में धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अगस्त को एक्स सर्विसमैन का कार्यक्रम होगा, जिसका स्थान अभी निर्धारित नहीं हुआ है। 10 अगस्त को कुरुक्षेत्र में एससी समाज का सम्मेलन, 11 अगस्त को पानीपत में व्यापारी वर्ग सम्मेलन, 16 अगस्त को पंचकूला में महिला सम्मेलन, 17 अगस्त को फरीदाबाद में प्रवासी सम्मेलन और 18 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा की पुण्यतिथि पर करनाल में पंजाबी समाज का सम्मेलन होगा।