{"_id":"66f0d4366476223f660799d5","slug":"congress-high-command-action-kumari-selja-bhupender-hooda-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाराज हैं कुमारी सैलजा: एक्शन में आया हाईकमान, मनाने की कवायद शुरू, हुड्डा को संदेश-अनदेखी नहीं कर सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज हैं कुमारी सैलजा: एक्शन में आया हाईकमान, मनाने की कवायद शुरू, हुड्डा को संदेश-अनदेखी नहीं कर सकते
Mon, 23 Sep 2024 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:06 AM IST
सार
कुछ दिन पहले कुमारी सैलजा के बारे में अपशब्द बोलने का एक वीडियो जारी हुआ था। इसके बाद भूपेंद्र हुड्डा ने इसकी निंदा की थी। लेकिन भाजपा ने ये मुद्दा लपक लिया और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने इसे दलित बहन का अपमान बताते हुए कुमारी सैलजा को भाजपा में आने का न्योता दे दिया।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार से दूर कुमारी सैलजा की नाराजगी को अब कांग्रेस हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस के नेता कुमारी सैलजा को मनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बारे में हाईकमान ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी संदेश भिजवाया है कि चुनाव में वरिष्ठ नेता की अनदेखी नहीं की जा सकती है। इस बारे में कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने हुड्डा से बातचीत भी की है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में राहुल या प्रियंका गांधी के चुनावी कार्यक्रम के मंच पर सैलजा दिखेंगी और उसके बाद वह चुनावी प्रचार में उतर सकती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos