{"_id":"59246dbf4f1c1ba93e535d33","slug":"congress-has-started-preparing-for-the-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की तैयारी शुरु, जाखड़ ने बुलाई पहली बैठक तो सिद्धू बोले- तैयार हैं हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की तैयारी शुरु, जाखड़ ने बुलाई पहली बैठक तो सिद्धू बोले- तैयार हैं हम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 May 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को नवनियुक्त प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने जिन नगर काउंसिलों व पंचायतों में चुनाव होने हैं, उनसे संबंधित विधायकों और हारे कैंडिडेट की बैठक बुलाई। इसमें निकायमंत्री नवजोत सिद्धू भी शामिल हुए।
जाखड़ ने कहा कि निकाय चुनाव की रणनीति तैयार करने को बैठक बुलाई गई थी। सभी को शहरों में सफाई पर विशेष ध्यान देने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने को कहा गया है। सिद्धू ने कहा कि पूर्व सरकार ने शहरों के विकास को कोई ठोस नीति नहीं बनाई थी। उनकी नीयत में खोट था। कांग्रेस सरकार का एजेंडा पारदर्शिता से काम करना है। विभाग सितंबर से पहले चुनाव कराने को तैयार है।
बैठक के दौरान सभी ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन ने विकास के बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। शहरों में विकास नहीं हुआ, इसलिए नाराज लोगों ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट दिए। अब सरकार को विकास कार्य जल्द शुरू करवाने चाहिए। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने मैनिफेस्टो में भी शहरों में बुनियादी ढांचे के सुधार का वादा किया था। लोगों को मूलभूत सुविधाएं हर हाल में मुहैया कराई जाएंगी। सिद्धू ने कहा कि विभाग पूरी तरह तैयार है, जब सरकार चाहेगी, चुनाव कराए जा सकते हैं। विकास के प्रोजेक्ट भी तैयार हैं। बैठक में रजिंदर कौर भट्ठल, मोहिंदर सिंह केपी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग नहीं पहुंचे।