फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Haryana in-charge Deepak Babaria offered to resign after assembly polls defeat

हार पर रार जारी: हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने की इस्तीफे की पेशकश, कहा- किसी और को दे दें पद

Mon, 14 Oct 2024 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 03:42 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। सभी अनुमानों और एग्जिट पोल का झुठलाते हुए भाजपा ने तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। हार के बाद से कांग्रेस में रार जारी है। 

विज्ञापन
Congress Haryana in-charge Deepak Babaria offered to resign after assembly polls defeat
दीपक बाबरिया - फोटो : फाइल

विस्तार

कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने विधानसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। 
विज्ञापन


बाबरिया ने कहा कि पिछले सप्ताह हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद उन्होंने हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन इस मामले में उन्हें कोई निर्णय नहीं बताया गया।बाबरिया ने कहा कि पिछले सप्ताह नतीजों के बाद मैंने इस्तीफा देने की पेशकश की थी। मैंने हाईकमान को कहा था कि आप मेरी जगह किसी और को ला सकते हैं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है और नतीजों के बाद यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। इसे ध्यान में रखते हुए मैंने हाईकमान से कहा था कि अगर आप ठीक समझें तो मेरी जगह किसी और को ला सकते हैं। 

लोकसभा चुनावों के बाद भी मैंने दिल्ली के प्रभारी पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसी तरह, हरियाणा के लिए भी कोई निर्णय नहीं लिया गया, लेकिन इस्तीफा देने की पेशकश करना मेरी जिम्मेदारी थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस हाईकमान ने पिछले गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार पर समीक्षा बैठक की और एक तथ्य-खोजी टीम बनाने का फैसला किया। बैठक के दौरान नेताओं ने हरियाणा में अप्रत्याशित नतीजों के संभावित कारणों पर चर्चा की और ऐसे नतीजों के पीछे के कारणों का पता लगाने तथा पार्टी उम्मीदवारों द्वारा लगाए गए ईवीएम में विसंगतियों की शिकायतों की जांच करने के लिए एक टीम गठित करने का फैसला किया।

समीक्षा बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, चुनाव के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और अजय माकन के साथ-साथ राज्य के एआईसीसी सचिवों ने भाग लिया। हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी बाबरिया बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed