फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress government will be formed with a huge majority in Punjab in 2027: Bajwa

2027 में पंजाब में भारी बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार: बाजवा

Sat, 25 Oct 2025 08:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Congress government will be formed with a huge majority in Punjab in 2027: Bajwa
मरवाहा। तरनतारन के गांव ठट्ठी सोहल में आढ़ती सतबीर सिंह पट्टी के घर कांग्रेस प्रत्याशी करणबीर सिंह बुरे के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक विशाल समागम हुआ जिसमें विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शिरकत की। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की हालत बहुत खराब कर दी है और जो पंजाब कभी स्वर्ग था, उसे नर्क से भी बदतर बना दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले चुनावों में पंजाब में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। बाजवा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पंजाब को फिर से सोने की चिड़िया बनाया जाएगा और यहां कानून व्यवस्था की स्थिति स्थापित की जाएगी। इसलिए तरनतारन हलके से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज को बड़ी लीड से जिताकर विधानसभा में भेजकर 2027 के चुनाव की नींव अभी से रख दी जानी चाहिए। इस समय, आढ़ती तसबीर सिंह ठट्ठी ने प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और करणबीर सिंह बुर्ज को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed