फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress gives Memorandum to Governor for Rafael Deal and gangrape

राफेल डील और गैंगरेप की घटनाओं के खिलाफ राजभवन पहुंची कांग्रेस, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Thu, 20 Sep 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Sep 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
Congress gives Memorandum to Governor for Rafael Deal and gangrape
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं और मोदी सरकार की राफेल डील को लेकर गुरूवार को राजभवन पहुंची। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को ज्ञापन सौंपे। कांग्रेस ने मांग की है कि सारे नियमों को ताक पर रखकर राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद की गई है। इसमें हुए बड़े घोटाले की तुरंत जांच करवाई जाए। 

विज्ञापन


दूसरे ज्ञापन में बच्चियों व महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध व बलात्कार की घटनाओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सरकार को जघन्य अपराधों के मामले में कड़ी कार्रवाई करने के आदेश देने का राज्यपाल से आग्रह किया गया है। ज्ञापन सौंपने के बाद डॉ. अशोक तंवर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कानून-व्यवस्था स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले वर्ष के दौरान बलात्कार की 1500 से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। 
विज्ञापन


महिला थाने तो खोल दिए गए, लेकिन तीन वर्षों में कोई भी महिला थाना सुचारु रूप से काम नहीं कर पाया। ऐसा प्रतीत होता है कि हरियाणा अपराधों की राजधानी बन गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राफेल खरीद में 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला है। मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई है कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष बुलाया जाए और राफेल सौदे के समस्त रिकार्ड की जांच करें। ताकि घोटाले का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 सितंबर को पानीपत में पोल खोल-हल्ला बोल रैली
राफेल घोटाले, भ्रष्टाचार, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमरतोड़ वृद्धि व प्रदेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस 30 सितंबर को पानीपत के सेक्टर 13-17 के मैदान में ‘पोल खोल-हल्ला बोल’ रैली करेगी। तंवर ने दावा किया कि यह रैली एतिहासिक होगी। तंवर ने बताया कि बाजरा की खरीद के रजिस्ट्रेशन के वास्ते जो साफ्टवेयर बनाया है, वह 40 हजार की संख्या पर ही काम करना बंद कर गया है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार हरियाणा में बाजरा की खरीद में एक हजार करोड़ रुपये का घपला करने की तैयारी में है।


शक्ति एप लांच करने वाला हरियाणा 16वां राज्य
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘शक्ति’ एप भी लांच किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऐप के संयोजक सुशांत ने ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का 16वां राज्य है जहां ‘शक्ति’ ऐप लांच किया गया है। ऐप पर मतदाता स्वयं को मतदाता कार्ड के जरिए रजिस्टर कर पाएंगे, जिसके बाद उनका कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधा संपर्क स्थापित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed