{"_id":"62d53e6cf8528c2f843a55fd","slug":"congress-general-secretary-ajay-maken-file-petition-challenging-victory-of-kartikeya-sharma-in-rajya-sabha-elections-in-punjab-haryana-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस महासचिव अजय माकन, राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत को दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस महासचिव अजय माकन, राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत को दी चुनौती
Mon, 18 Jul 2022 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 04:35 PM IST
सार
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद भाजपा-जजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन को हरा दिया था। दूसरी सीट पर भाजपा के कृष्ण लाल पंवार जीते थे।
विज्ञापन
ajay maken
विस्तार
हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी रहे अजय माकन ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा के निर्वाचन को चुनौती दी है। याचिका में कहा गया कि एक वोट अवैध था जिसे वैध करार दिया गया जो उनकी हार का कारण बना।
विज्ञापन
याचिका दाखिल करते हुए माकन ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में उनके और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिक शर्मा के बीच टक्कर थी। उन्हें जीत के लिए 30 वोट चाहिए थे। सभी को विश्वास था कि यह 30 वोट मेरे पक्ष में होंगे। इसके बाद एक वोट को अवैध करार दे दिया गया था। माकन ने याचिका में किसका वोट अवैध था इसका जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि एक वोट निर्दलीय प्रत्याशी को दिया गया जो अवैध था लेकिन इसे वैध मान लिया गया। याची ने बताया कि ऐसा करने का उस समय भी विरोध किया गया था। माकन ने कहा कि इस वोट को वैध मानने के कारण उनके और निर्दलीय प्रत्याशी के वोट 29-29 हो गए। इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण लाल को मिले अतिरिक्त वोट का लाभ निर्दलीय प्रत्याशी को मिला जो याची की हार का कारण बना। याचिका में निर्दलीय प्रत्याशी को डाले गए वोट को अवैध करार देने और कार्तिकेय शर्मा के निर्वाचन को रद्द करने की भी अपील की गई है। याचिका पर हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Chandigarh | Congress General Secretary Ajay Maken reaches High Court to file a petition challenging the victory of Independent candidate Kartikeya Sharma in the recently held Rajya Sabha elections in Haryana
— ANI (@ANI) July 18, 2022