{"_id":"5c456330bdec22739950b86e","slug":"congress-formar-mla-rajwinder-kaur-bhagike-threatens-asi-kulwant-singh-in-moga-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत श्री अकाल नहीं बोला तो एएसआई पर भड़क गईं पूर्व विधायक और दे डाली धमकी, कहती हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत श्री अकाल नहीं बोला तो एएसआई पर भड़क गईं पूर्व विधायक और दे डाली धमकी, कहती हैं...
Mon, 21 Jan 2019 11:50 AM IST
खुशबू गोयल
रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
एएसआई पर भड़क गईं पूर्व विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत श्री अकाल नहीं बोला तो पूर्व महिला विधायक भड़क गईं और उन्होंने सरेआम एएसआई को धमकी दे डाली। फोन भी धमकियां देने के आरोप लगे हैं। मामला पंजाब के मोगा का है। सत्ता का नशा कांग्रेसी नेताओं व विधायकों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है।
फाजिल्का के विधायक दविंदर घुबाया के बाद मोगा में कांग्रेस की महिला नेता पूर्व विधायक राजविंदर कौर भागीके ने पुलिस वाले को धमकी दे डाली। भागीके पर पुलिस चौकी दीना साहिब के प्रभारी एएसआई कुलवंत सिंह को धमकियां देने का भी आरोप लगा है। बताया जा रहा है मामला करीब 10 दिन पुराना है।
एएसआई की ओर से मामला एसएसपी व एसएचओ के ध्यान में लाने के बाद ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऑडियो शुरू होते ही भागीके एएसआई कुलवंत सिंह पर इस बात पर भड़क गई कि उसने उन्हें सत श्री अकाल क्यों नहीं बोला। रुआब झाड़ते हुए वह कहती है कि जब तुम मुझे सत श्री अकाल नही बुलाते तो हमारे वर्करों से कैसे व्यवहार करते होगे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने एएसआई कुलवंत सिंह से यह भी कहा कि तुम विरोधी पक्ष की पंचायत सदस्यों से मिलकर कांग्रेसी वर्करों को परेशान कर रहे हो। पंचायती चुनाव में भी तुमने विरोधी पक्ष का साथ दिया। धमकाते हुए भागीके ने एएसआई को कह दिया कि बंदा बन जा नही तां वर्दी लाह के किसी पार्टी का वर्कर बन जा।

एएसआई ने पलट वार करते हुए कहा...
इस पर पलट वार करते एएसआई ने कह दिया कि वह ऐसी धमकियां से दबने वाला नहीं है, सिवाए गुरु साहिब के उसे किसी से डर नही लगता। एएसआई कुलवंत सिंह का कहना है कि इस संबंधी उन्होंने मामला उसी दिन एसएसपी, डीएसपी और एसएचओ के ध्यान में ला दिया गया था। आला अधिकारियों ने ऑडियो सुनने के बाद उन्हें कहा था कि वह खुद इस मामले को सुलटा लेंगे, जिसके बाद उन्होंने किसी भी अधिकारी के पास कोई लिखित शिकायत नहीं की।
पहले भी एक पत्रकार को धमका चुकी हैं भागीके
कुछ ही माह पहले राजविंदर कौर भागीके एक पत्रकार को भी फोन पर सरेआम धमका चुकी है, हालांकि बाद में सफाई पेश करते हुए भागीके ने कहा था कि पत्रकार उनका रिश्तेदार है और उनका पारिवारिक मामला हैं, जिसे वह घर में ही सुलझा लेंगी। उक्त आडियो वॉयरल होने से भी कई दिन तक भागीके चर्चा का विषय रही थी।
पार्टी हाईकमान से करूंगी शिकायत: भागीके
पूर्व विधायक राजविंदर कौर भागीके का कहना है कि एएसआई कुलवंत सिंह विरोधी पक्ष के लोगों की खुलेआम मदद कर रहा है और कांग्रेस पार्टी के वर्करों को तोड़ रहा है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एएसआई के खिलाफ वह पार्टी हाईकमान के पास शिकायत करेंगी।