फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress divided for chandigarh club election

चंडीगढ़ क्लब चुनाव पर बंटी कांग्रेस, प्रचार हुआ तेज

Mon, 22 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
congress divided for chandigarh club election

नामांकन की तारीख समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है। शहर के प्रतिष्ठित लोग भी अपने अपने उम्मीदवारों को जितवाने के प्रयास में जुट गए हैं। यहां तक कि चुनाव में कांग्रेस नेता भी आपस में बंटे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के कई पदाधिकारी अध्यक्ष पद के लिए संदीप साहनी की मदद कर रहे हैं। जबकि पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली कांग्रेस के सीनियर नेता हैं। लेकिन पिछले एक साल से पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के खिलाफ मोर्चा खोलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को शहर में सक्रिय कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बंसल गुट के अधिकतर नेता पाली के खिलाफ संदीप साहनी का साथ दे रहे हैं। जबकि साहनी के लिए पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता मुकेश बस्सी भी प्रचार कर रहे हैं। पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली पर शनिवार तक नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया था। लेकिन पाली नहीं माने। पाली के लिए फासवेक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह भी प्रचार कर रहे हैं। 7 मार्च को अध्यक्ष सहित 10 पदों के लिए चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह संदीप साहनी की मदद कर रहे हैं। शहर के कई आरडब्लयूए और मार्केट एसोसिएशन इस चुनाव में अपने अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए आमने-सामने हैं। जबकि सोशल मीडिया पर भी उम्मीदवार प्रचार कर रहे हैं। इस बार डोर टू डोर प्रचार में पाबंदी लगी हुई है।

उपाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ नरेश चौधरी ने नामांकन भरा है। ऐसे में वह निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सबसे ज्यादा नामांकन एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए आए हैं। इसके छह पदों के लिए 21 लोगों ने नामांकन भरा है। बता दें कि यह क्लब 1957 से चल रहा है। चुनाव में 6500 मतदाता भाग लेंगे। चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 10 पदों के लिए चुनाव होने हैं।


अध्यक्ष पद के लिए ये उम्मीदवार मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली, वर्तमान अध्यक्ष संदीप साहनी, एके सिन्हा, और राज कुमार मित्तल उम्मीदवार हैं। जबकि एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए कांग्रेस के सचिव सुभाष शर्मा, फॉसवेक के प्रवक्ता हितेश पुरी, गगन कोहली, चंद्रमोहन मुंजाल, डॉ. एसके पूनिया, गुरशरण गोयल, अमन कश्यप, जीएस घुम्मन, विशाल शर्मा, संजय अहुजा, बलजीत सिंह, पवन गोकलने, अनुराग अग्रवाल, करण नंदा, सुमित सिंगला, अनुराग चोपड़ा, हरीश गुप्ता, नितिन गोयल, राजेश सचदेवा, राजेश चौधरी और सूरजमुखी शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed