फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Disciplinary Committee can take action against former Punjab Congress president Sunil Jakhar

सुनील जाखड़ पर कार्रवाई: दो साल के लिए कांग्रेस से निकालने की तैयारी, पूर्व पंजाब प्रधान ने कहा 'गुड लक'

Tue, 26 Apr 2022 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Apr 2022 02:38 PM IST
सार

11 अप्रैल को, कांग्रेस नेताओं केवी थॉमस और सुनील जाखड़ को पार्टी अनुशासन तोड़ने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया था। जाखड़ ने इसका जवाब नहीं दिया था।

विज्ञापन
Congress Disciplinary Committee can take action against former Punjab Congress president Sunil Jakhar
सुनील जाखड़। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ को दो साल के लिए पार्टी से निलंबित किया जा सकता है। कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी नेताओं के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान के लिए सुनील जाखड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जाखड़ ने इसका जवाब नहीं दिया। मंगलवार को दिल्ली में समिति की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से एक निर्णय लिया है जिसे अंतिम मंजूरी के लिए पार्टी अध्यक्ष के पास भेजा गया है। वहीं इसके जवाब में जाखड़ ने पार्टी को गुड लक कहा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जाखड़ को पार्टी से सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है और अब वे पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। इससे पहले सुबह भी सुनील जाखड़ ने ट्वीट किया 'आज सर कलम होंगे उनके, जिनमें अभी जमीर बाकी है।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन


11 अप्रैल को, कांग्रेस नेताओं केवी थॉमस और सुनील जाखड़ को पार्टी अनुशासन तोड़ने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया था। सुनील जाखड़ ने अभी तक कमेटी के सामने कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य जेपी अग्रवाल ने कहा था कि समिति की बैठक में जाखड़ पर फैसला होने की संभावना है। वहीं बैठक से पहले सुनील जाखड़ ने एएनआई से कहा कि वह कांग्रेस अनुशासन समिति के रवैये से बहुत नाराज और परेशान हैं। जाखड़ ने अनुशासन समिति के नोटिस पर अपनी राय देते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के गुलाम नहीं बल्कि अनुशासित कार्यकर्ता हैं। उनका कांग्रेस पार्टी के साथ 50 साल पुराना रिश्ता है। वर्षों से, मैंने कांग्रेस पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। 

गांधी परिवार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जाखड़ ने कहा कि जिस मुद्दे पर उनके खिलाफ शिकायत की गई, उसके बारे में जानने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कोई अन्य वरिष्ठ नेता उन्हें बुला सकते थे। अनुशासन समिति के सदस्यों पर नाराजगी जताते हुए जाखड़ ने कहा कि समिति के अधिकतर सदस्यों से पुराने संबंध होने के बावजूद पार्टी उन्हें लोगों की नजरों में नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। जाखड़ ने साफ कहा कि समिति जो भी फैसला लेना चाहे ले सकती है लेकिन वह झुकने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed