फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress demonstrated on the rise in the price of commercial cylinders

गैस सिलेंडर महंगा होने पर इंदिरा कॉलोनी में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Dec 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated on the rise in the price of commercial cylinders
मनीमाजरा। कामर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 101 रुपये की वृद्धि होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी में महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करतीं पूर्व पार्षद जन्नत जहां ने कहा कि महंगाई ने हर वर्ग को परेशान कर रखा है। भाजपा की सरकार अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन जनता के दुर्दिन आ गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराकर ही महंगाई से निजात मिल सकती है। चंडीगढ़ में नगर निगम के चुनाव हैं, ऐसे में जनता निगम चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प ले।

उन्होंने कहा कि सब्जियों के दाम तो आसमान छू ही रहे हैं, अब कामर्शियल गैस के दाम बढ़ाकर छोटा मोटा रोजगार करने वालों की कमर तोड़ दी है।
जन्नत जहां ने इस दौरान इंदिरा कालोनी की समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा पार्षद ने इंदिरा कालोनी के विकास पर ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि यहां गंदगी का आलम है। पार्कों की हालत बदतर है। प्रदर्शनकारियों को नेतराम राणा, मलकीत सिंह, गनु कुमार, राजींदर बागड़ी, गुरदयाल, लाखन सिंह, जलील अहमद कुरैशी, नईम अहमद, संत राम, शमशुद्दीन, रफीकान, राजकुमारी, कृष्णा देवी, सोमवती और भोली ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed