{"_id":"585a88d34f1c1b8e03e3a11d","slug":"congress-defeated-in-chandigarh-nagar-nigam-election-manish-tiwari-big-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निगम चुनाव में हार से कांग्रेस सकते में, इनके सिर फोड़ा गया ठीकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम चुनाव में हार से कांग्रेस सकते में, इनके सिर फोड़ा गया ठीकरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Dec 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
Manish Tiwari
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में मिली करारी हार से कांग्रेस सकते में है और इस हार का ठीकरा बंसल एंड कंपनी पर फोड़ा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी गुट ने हार के लिए पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को जिम्मेवार ठहराया।
बुधवार को तिवारी गुट ने प्रैसवार्ता कर कहा है कि यह हार कांग्रेस की नहीं बल्कि पवन बंसल एंड कंपनी की हार है। प्रैसवार्ता में पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा ने यह भी कहा कि पवन बंसल को पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए कहा जा रहा है लेकिन हकीकत है कि पवन बंसल खुद चंडीगढ़ का एक वार्ड का चुनाव भी नहीं जीत सकते हैं।
चंद्रमुखी शर्मा चंडीगढ़ कांग्रेस को बंसल मुक्त बनाया जाए तभी पार्टी आगे बढ़ सकती है। प्रैसवार्ता में शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने अपनी पत्नी और दोस्त चितरंजन चंचल को टिकट दिलवाने केलिए पार्टी बंसल को आउटसोर्स कर दी।

प्रदीप छाबड़ा ने पावर का कोई प्रयोग नहीं किया
Pawan Kumar Bansal
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रमुखी शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने अपनी पावर का कोई प्रयोग नहीं किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए कोई भी प्रचार, घोषणा पत्र कमेटी का गठन तक नहीं किया गया।
शर्मा ने यह भी कहा कि नोटबंदी का कोई मुद्दा नगर निगम चुनाव में नहीं था जबकि बंसल ने नोटबंदी का मुद्दा बनाया हुआ था। शर्मा ने कहा कि लोकल मुद्दों पर चुनाव लड़ने के लिए बंसल पूरी तरह से असफल रहे।
शर्मा ने कहा कि इस हार के लिए पार्टी के सह प्रभारी हरीश चौधरी भी पूरी तरह से जिम्मेवार है क्योंकि उम्मीदवारों की टिकटे बंसल और चौधरी ने प्रभारी आशा कुमारी से पूछे बिना तय की है।
शर्मा ने कहा कि वह जल्द ही पार्टी हाईकमान को मिलने जा रहे हैं उनसे मांग की जाएगी बंसल मुक्त कांग्रेस का शहर में गठन किया जाए।

जनरल सीट पर पत्नी को खड़ा करके छाबड़ा ने गलती की
पवन बंसल
- फोटो : अमर उजाला
शर्मा ने कहा कि छाबड़ा को जनरल सीट पर ही अपनी पत्नी को नहीं लड़वाना चाहिए था। उसी दिन ही पार्टी कार्यकर्ताओं मनोबल टूट गया है। पत्नी रीतू छाबड़ा ने पार्टी के लिए कुछ नहीं किया है।
शर्मा ने कहा कि बंसल द्वारा चुनाव के बाद जो पार्टी के 11 बागी उम्मीदवार खड़े थे उनको मनाने का कोई भी प्रयास नहीं किया था। शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि पार्टी सह प्रभारी हरीश चौधरी पूरी तरह से बंसल कंपनी के पेरोल पर ही काम कर रहे हैं।
उनका कहना है कि बंसल के रेलगेट करके पार्टी की छवि शहर में खराब हो रही है। सेक्टर-27 में आयोजित प्रैसवार्ता में प्रिंसीपल गुरबचन सिंह, जेएन शास्त्री, जगत शर्मा, इंटक अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने भी भाग लिया।