{"_id":"640f0c9b5d138b86440ab5ba","slug":"congress-declared-karamjit-kaur-wife-of-former-mp-santokh-singh-its-candidate-for-jalandhar-bypoll-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar By-Poll: कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी को बनाया प्रत्याशी, राहुल गांधी ने निभाया अपना वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar By-Poll: कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी को बनाया प्रत्याशी, राहुल गांधी ने निभाया अपना वादा
Mon, 13 Mar 2023 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 05:19 PM IST
सार
जालंधर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी करमजीत कौर को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। चौधरी परिवार पिछले कई दशकों से कांग्रेस से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन
पति चौधरी संतोख सिंह के साथ करमजीत कौर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में दिवंगत सांसद संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को प्रत्याशी बनाया है। इसी के साथ राहुल गांधी ने चौधरी परिवार के साथ किया वादा भी निभा दिया है। संतोख चौधरी का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया था। राहुल गांधी चौधरी संतोख सिंह के अंतिम संस्कार में शरीक हुए थे और यात्रा को रोक दिया था।
विज्ञापन
संतोख चौधरी के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर नियमानुसार छह महीने में उपचुनाव करवाना जरूरी है। छह महीने की अवधि जुलाई में पूरी हो रही है। उससे पहले ही कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी डॉ. कर्मजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारकर जहां इमोशनल कार्ड खेल दिया है वहीं महिला वोट को बटोरने की रणनीति तैयार की है। कांग्रेस हाईकमान ने सोमवार सुबह ही संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी को नई दिल्ली बुलाया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में उन्हें उम्मीदवार बना सकती है।
विज्ञापन
डॉ. कर्मजीत चौधरी का बेटा बिक्रम चौधरी फिल्लौर से कांग्रेस विधायक हैं। डॉ. कर्मजीत कौर चौधरी स्पोट्स कॉलेज की प्रिंसिपल रह चुकी हैं और इसके बाद पंजाब के तमाम कॉलेजों की डायरेक्टर भी रहीं हैं।
विज्ञापन