फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress creates ruckus in Punjab Assembly on farmers issue

Punjab: विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, राज्यपाल नहीं पढ़ सके अभिभाषण, हरियाणा CM व गृह मंत्री पर FIR की मांग

Fri, 01 Mar 2024 12:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Mar 2024 12:05 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र हंगामे के साथ शुरू हुआ। किसान शुभकरण सिंह मौत मामले में विपक्ष ने पंजाब सरकार के घेरा। भारी हंगामे की वजह से राज्यपाल अपना अभिभाषण भी पूरा नहीं कर सके। विपक्ष ने हरियाणा के सीएम, गृह मंत्री अनिल विज और अंबाला के एसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
Congress creates ruckus in Punjab Assembly on farmers issue
पंजाब विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। इससे पहले विपक्ष ने खूब हंगामा किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने किसान शुभकरण की मौत पर पंजाब सरकार को घेरा। विपक्ष ने जीरो एफआईआर दर्ज करने का मुद्दा उठाया और सरकार से इस मामले पर जवाब देने की मांग की।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने राज्यपाल से कहा कि अभिभाषण शुरू होने से पहले पहले दो मिनट का मौन रखा जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा से अभिभाषण शुरू होने देने की अपील की। इसके बाद शोरगुल और नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया। कुछ देर में कांग्रेस सदस्य वेल में पहुंचे। विपक्ष ने हरियाणा मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पर केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


राजा वड़िंग ने कहा कि अभी सिर्फ एक एफआईआर हुई है। किसान प्रीतपाल पीजीआई में भर्ती हैं। उनके मामले में अभी तक कोई कर्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस विधायकों ने वेल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी। इस पर राज्यपाल ने कहा कि मैं आपकी नाराजगी और गुस्से को समझ सकता हूं लेकिन आपको अपनी बात रखने का समय मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस व शिअद नेताओं ने पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल ने नारेबाजी के बीच अपना अभिभाषण खत्म किया। वे केवल 9:38 मिनट ही बोल सके। सदस्यों का सत्र में स्वागत संबंधी लाइन पढ़ने के बाद राज्यपाल ने अभिभाषण पढ़ा हुआ समझा जाए कहकर अपना अभिभाषण समाप्त किया।

लोगों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे: संधवां

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती है। लोकतंत्र की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए लोगों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब के कल्याण के लिए हर कदम उठाने के लिए मैं सीएम भगवंत मान को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनकी प्राथमिकताएं शिक्षा और स्वास्थ्य हैं... राज्य में उनका पूरा ध्यान पानी पर है। इस सत्र में एक बजट पेश किया जाएगा जो पंजाब के पक्ष में होगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed