फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress creates ruckus in Haryana Assembly over giving Yamuna water to Rajasthan

Haryana : राजस्थान को यमुना का पानी देने पर हरियाणा विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने की MOU रद्द करने की मांग

Wed, 28 Feb 2024 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Feb 2024 12:52 AM IST
सार

यमुना नदी में बरसात का अतिरिक्त पानी राजस्थान को देने का मुद्दा एक बार फिर हरियाणा विधानसभा में उठा। कांग्रेस ने सरकार के फैसले का जमकर विरोध किया और समझौता रद्द करने की मांग उठाई। हालांकि सरकार साफ तौर पर समझौता रद्द करने से मना कर चुकी है।

विज्ञापन
Congress creates ruckus in Haryana Assembly over giving Yamuna water to Rajasthan
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

यमुना नदी में बरसात का अतिरिक्त पानी राजस्थान को देने को लेकर कांग्रेस ने सदन में फिर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेसी विधायकों ने खड़े होकर इस फैसले का विरोध किया और मांग की इस एमओयू को रद्द किया जाए। करीब 15 मिनट तक इस पर हंगामा रहा। हालांकि, कृषि मंत्री जेपी दलाल ने जवाब देने की कोशिश की लेकिन कांग्रेसी हमलावर रहे।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने राजस्थान को पानी देने के फैसले पर आपत्ति जताई तो सभी विधायकों ने एक सुर में सरकार के फैसले का विरोध किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के जिलों में पाइपलाइन लेकर पानी ले जाने का वह समर्थन करते हैं लेकिन राजस्थान को पानी देने का नहीं। 
विज्ञापन


हुड्डा ने तर्क दिया कि जब उनके पिता रणबीर सिंह हुड्डा मंत्री थे तो जब साबी नदी सहित अन्य दो नदियों का पानी देने के लिए राजस्थान के साथ समझौता हुआ था लेकिन राजस्थान से डैम बनाकर हरियाणा को पानी नहीं दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस समझौते को रद्द किया जाए, नहीं तो प्रदेशभर में जन आंदोलन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस की आपत्ति पर तर्क दिया कि हरियाणा के हिस्सा का नहीं, बल्कि यमुना में 24 हजार क्यूसिक से अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने तर्क दिया कि यमुना नदी में 24 हजार क्यूसिक से अतिरिक्त पानी राजस्थान को दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने विरोध जताते हुए कांग्रेस विधायकों को जवाब दिया कि जिन क्षेत्रों में पानी जा रहा है, वे भी विरोध कर रहे हैं।

एसवाईएल निर्माण पर कस्सी चलाकर पीएम पूरी करें मोदी गारंटी

प्रदेश सरकार द्वारा एसवाईएल निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हर वर्ष बजट निर्धारित किया जाता है, मगर पांच साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन को आश्वासन दिया था कि एसवाईएल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने मिलने का समय लिया जाएगा। अभी तक प्रधानमंत्री से समय नहीं मिला है। राजनीति से ऊपर उठकर सीएम, पीएम से मिलने का समय लें, सभी 90 विधायक पीएम से मिलेंगे और पीएम एसवाईएल निर्माण के लिए कस्सी चलाकर मोदी गारंटी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed