फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress cornered the government over non-promotion of officers.

Chandigarh News: अफसरों की पदोन्नति नहीं होने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Fri, 29 Dec 2023 07:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Congress cornered the government over non-promotion of officers.
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने खेल जगत में हरियाणा का नाम चमकाने वाले डीएसपी रैंक के खिलाड़ियों की पदोन्नति नहीं करने पर भाजपा-जजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार खिलाड़ियों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाने वाले जोगिंद्र शर्मा, सरदारा सिंह, गीतिका जाखड़, ममता सौदा जैसे कई खिलाड़ी पुलिस विभाग में डीएसपी रैंक तो पा गए हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों को अब भी अपनी प्रमोशन का इंतजार हैं। ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिनकी सर्विस 16 साल की हो चुकी है, उन्हें भी प्रमोशन का इंतजार है, जबकि हरियाणा के साथ लगते राज्य पंजाब में भी खेल कोटे से डीएसपी बने अफसरों को पदोन्नति दी जा चुकी है। चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हरियाणा के युवाओं का रुझान खेलों की तरफ करने के लिए व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक खेल नीति बनाई गई थी। ‘पदक लाओ-पद पाओ’ नीति के तहत कांग्रेस सरकार ने 750 से ज्यादा खिलाड़ियों को सीधे सरकारी पदों पर नियुक्तियां देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्रुप-सी, डी की नौकरियों में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत कोटा दिया था, ताकि खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उनके भविष्य व आजीविका को लेकर किसी तरह की असुरक्षा महसूस ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed