{"_id":"325c9906f6c3a5d04e7afd84093b2135","slug":"congress-complaint-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फेसबुक पर वोटर्स को गुमराह कर रही भाजपा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'फेसबुक पर वोटर्स को गुमराह कर रही भाजपा'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Apr 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ टैरीटोरियल कांग्रेस कमेटी (सीटीसीसी) ने चंडीगढ़ के चीफ इलेक्टोरल अफसर और अतिरिक्त चीफ इलेक्टोरल अफसर को शिकायत भेजकर भाजपा के आईटी सेल की ओर से मतदाताओं को गुमराह करने की शिकायत की है।
विज्ञापन
कांग्रेस के नेता राम पाल शर्मा, डीडी जिंदल, सुभाष चावला, प्रदीप छाबड़ा, रविंदर पाल सिंह की ओर से भेजी गई शिकायत में यह स्पष्ट किया गया है कि भाजपा फेसबुक और वॉट्स एप के माध्यम से मतदाताओं से यह कहा जा रही है कि मतदान करने से पहले ईवीएम में कमल की बटन को दबाकर यह चेक किया जाए कि मशीन चल रही है या नहीं?
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा ऐसा कर लोगों को गुमराह कर रही है, क्योंकि मशीन एक बार ही काम करती है और उसके बाद लॉक हो जाती है। ऐसे में दोबारा मशीन का उपयोग नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि भाजपा का यह कदम दिखाता है कि उनमें फ्रस्टेशन भरी हुई है, क्योंकि भाजपा को भी पता है कि चंडीगढ़ के लोगों को इतनी आसानी से बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है।